
राहु की इस स्थिति के कारण होगा धन लाभ
बता दें कि 18 महीने में एक बार राशि परिवर्तन करने वाला क्रूर ग्रह राहु ने पिछले साल अक्टूबर के आखिर में ही राशि परिवर्तन किया था और वर्तमान में राहु मीन राशि में है। अब नये साल 2024 में राहु मीन राशि में ही रहेगा, जिसका साल भर तक सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ने वाला है। इस स्थिति का जहां मेष, सिंह, कन्या, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है तो वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशियों को सकारात्मक लाभ होगा। वहीं मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को शेयर मार्केट से बंपर लाभ होने की संभावना है। इन स्थितियों में बड़ा बदलाव मई में गुरु गोचर के बदलाव के बाद ही आने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों को शेयर मार्केट में निवेश से लाभ
मिथुन राशि के लोगों पर भी अगले कई महीने राहु मेहरबान है। मीन राशि में बैठा राहु इस समय मिथुन राशि वालों को करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देगा। ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार इस अवधि में मिथुन राशि वालों के सामने कई नए अवसर आएंगे। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा इस दौरान पूरी होगी। इस समय आपके सारे सपने सच हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे, काम की सराहना करेंगे। इसके कारण आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि मिल सकती है। यह घटना आपके परिवार में भी खुशियां लाएगी। वहीं राहु आर्थिक जीवन में भी बदलाव लाएगा, आय के संभावित स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी अटके हुए निवेश से धन अर्जित कर सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। राहु के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। साथ ही जो जातक शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त है क्योंकि इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने की पूरी संभावना है। आप इस दौरान जमीन या फिर विदेश से जुड़ा कोई निवेश करें तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इसके अलावा मिथुन राशि के वे लोग जो पर्यटन से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं, इस अवधि में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि वालों को भी शेयर मार्केट से फायदा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शेयर मार्केट से फायदा दिलाएगा। इस समय वृश्चिक राशि वालों की आय के ऐसे स्रोतों में रूचि बढ़ सकती हैं जिनमें अचानक धन लाभ होने की ज्यादा संभावना रहती है। यदि आप प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या इस तरह की अन्य चीजों में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए शानदार रहेगी और आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपने बच्चों के विकास के बारे में सोच कर चिंतित हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा और बुरी आदतों को त्यागकर दिनचर्या में अच्छी आदतों को शामिल करने से लाभ होगा। इस समय आप अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं जिसकी वजह से आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। इस समय आपकी लवलाइफ में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि कुछ समय बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
Updated on:
26 Jan 2024 09:57 pm
Published on:
26 Jan 2024 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
