3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और राज योग, शनि देव की कृपा से इन राशियों के खुलने वाले हैं भाग्य, विदेश यात्रा के भी बन रहे हैं योग

Shash Rajyog in Kumbh rashi, Shani chamkayenge inki Kismat: शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही शश महापुरुष योग का निर्माण कर रहे हैं। यह राज योग है। इसके कारण राशि चक्र की कई राशियों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि अगले दो साल तक किन राशियों को इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है?

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 24, 2023

shani_dev_agle_chabbis_mahine_tak_chamkayenge_in_rashiyon_ki_kismat_shsash_yog_ka_milega_labh.jpg

Shash Rajyog in Kumbh rashi, Shani chamkayenge inki Kismat: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। उनका कभी वक्री तो कभी मार्गी होकर चाल बदलना, उदय और अस्त होना भी उतना ही महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं कई बाद एक साथ कई ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, इससे ग्रहों की युति कभी अशुभ तो कभी शुभ योगों का निर्माण करती है। शनि ग्रह का राशि परिवर्तन सबसे बड़ा परिवर्तन माना जाता है। दरअसल शनि देव ढाई साल में एक बार अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। वे एक ही राशि में रहकर उदय और अस्त होते हैं। इसका असर भी सम्पूर्ण मानव जाति पर पड़ता है। शनि ने इस साल 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। वे साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही शश महापुरुष योग का निर्माण कर रहे हैं। यह राज योग है। इसके कारण राशि चक्र की कई राशियों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि अगले दो साल तक किन राशियों को इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है?

वृष
शनि ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने और उनके उदय होने से वृष राशि वाले लोगों को अत्यंत लाभ होगा। शनिदेव के इस गोचर से शश राजयोग का निर्माण होने से अगले 28 महीने इस राशि के लिए शुभ रहने वाले हैं। इस अवधि में वृष राशि वालों को अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। बिजनेस के लिए विदेश यात्रा करनेके बारे में सोच रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है।

मिथुन
कुंभ राशि में शनि के उदय होने से बने शश योग से मिथुन राशि वालों के भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं। मिथुन राशि में शश राजयोग का निर्माण नवें भाव में हो रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए यह राजयोग बहुत ही शुभ होने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से कहीं से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस सेसंबंधित लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सुख-वैभव में वृद्धि होगी।

तुला
शनि का उदय होना तुला राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के बाद तुला राशि के ऊपर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो चुकी है। इसके कारण इन्हें कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपके प्रेम संबंध सुधरेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने कॅरियर में आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए शनि का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। यह राजयोग आपकी राशि के सातवें भाव में बन रहा है। कुंडली में मौजूद सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी का माना जाता है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो मुनाफा होगा। कॅरियर में भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें: Guru-Rahu ki Yuti 2023: 36 साल बाद गुरु और राहु एक साथ, इन राशियों की चमकाएंगे किस्मत, इन्हें रहना होगा अलर्ट