
स्वप्न शास्त्र में क्या है सपनों का अर्थ जानिए ज्योतिषी से
यह सपना देता है शुभ संकेत
प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मनीषा कौशिक का कहना है कि स्वप्नशास्त्र में सपने में शॉपिंग करना या बेडशीट खरीदना बुरा नहीं माना जाता है। इसे अपशगुन नहीं माना जाता है। यह सपना शुभ संकेत देता है। स्वप्ना शास्त्र के अनुसार आपने सपने में एक बेडशीट खरीदी है, तो जो चीज आप पूरे मन से लेकर आए हैं, वह चीज बुरी कैसे हो सकती है? वह अपशगुन कैसे हो सकता है? ये कोई चिंता का विषय नहीं है। जब हम नई बेडशीट बिछाते हैं, तो हम कहीं न कहीं कुछ शुभ होने की उम्मीद कर रहे होते हैं।
पूरी होने वाली है ख्वाहिश
अगर आप सपने में देखते हैं कि गहने खरीद कर लाए हैं, तो इसका मतलब है आपका कोई अच्छा काम होने वाला है। इस सपने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कपड़े, गहने या चादर ही खरीदने वाले हैं। ये सपना संकेत करता है कि आपके दिमाग में कोई अच्छा आइडिया आने वाला है, जिसको आप आकार देने वाले हैं। गहने की खरीदारी का सपना उन्नति, समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में गहने खरीदना शुभ है। इसका मतलब यह भी होता है कि जल्द ही आपकी कोई ख्वाहिश पूरी होने वाली है। अटके हुए पैसे भी मिल सकते हैं।
आने वाली हैं खुशियां
सपने में मॉल देखना शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जीवन में नई खुशियां आने वाली हैं। कोई महिला सपने में मॉल से ढेर सारी शॉपिंग करते हुए खुद को देखती है, तो यह शुभ संकेत है। वहीं आप सपने में मॉल खोल रहे हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है।
आर्थिक संकट से मुक्ति
सपने में आप देख रहे हैं कि आप कोई नया कपड़ा खरीद कर लाए हैं, तो यह शुभ माना जाता है। यह संकेत करता है कि कहीं से कोई अच्छी खबर आने की संभावना है। सपने में नए कपड़े खरीदना आपके जीवन में आने वाली खुशियों को दर्शाता है। आपके जीवन में चल रही सारी समस्याएं खत्म होने की संभावना है। आपके सारे रूके हुए काम हो सकते हैं। अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक संकट से मुक्ति भी मिल सकती है। कामयाब होने के लिए कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बन सकता है।
यह अर्थ भी जानना चाहिए
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आप यदि कोई सामान खरीदने पहुंचते हैं लेकिन इसके लिए आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो इसका अर्थ चेतावनी से है। यह इस बात का संकेत है कि आपको किसी कार्य में असफलता मिल सकती है। वहीं आप सपने में कोई ऐसी चीज खरीदना चाह रहे हैं, जिसकी आपको जरूरत है, लेकिन वह आपको मिल नहीं रही है तो इसका अर्थ है आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
Updated on:
17 Jun 2023 03:52 pm
Published on:
17 Jun 2023 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
