24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar July 2023: शुक्र जुलाई में खेलेंगे अजब खेल, सिंह राशि में गोचर कर करेंगे पैसे की बारिश, फिर वापसी

शतरंज में घोड़े की चाल से तो वाकिफ होंगे, इससे घोड़ा कहीं भी पहुंच जाता है। नवग्रह मंडल में भी कुछ ऐसा ही हाल होने वाला है, जहां वैभव, धन, विलासिता ऐश्वर्य के कारक कुछ ऐसी चाल चलेंगे कि आप हैरान रह जाएंगे। आने वाले महीनों में शुक्र गोचर कर कभी अगली राशि में जाएंगे तो कुछ दिनों बाद ही वापसी कर लेंगे। बहरहाल, यहां जानिए जुलाई में सिंह राशि में शुक्र के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा... ..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 19, 2023

venus_transit.jpg

शुक्र ग्रह जुलाई में सिंह राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे।

Shukra Gochar: ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह वैभव, धन, विलासिता, सुख-समृद्धि के कारक हैं। इस ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर सकारात्मक-नकारात्मक असर पड़ता है। अब सुख समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र जुलाई में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि सिंह राशि में शुक्र ग्रह के गोचर का सबसे अधिक लाभ चार राशियों को होगा, ये राशियां हैं मेष, कर्क, धनु और कुंभ।

शुक्र की वक्री चाल
पं. मिश्र के अनुसार शुक्र सात जुलाई 2023 को सुबह 3:59 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। यहां शुक्र ग्रह 23 जुलाई को सिंह राशि में सुबह 6:01 बजे वक्री होंगे और कुछ दिन बाद 7 अगस्त 2023 को रात 11:32 बजे वक्री अवस्था में ही कर्क राशि में वापस गोचर करेंगे।


ज्योतिषियों के अनुसार इसके बाद शुक्र कर्क राशि में 4 सितंबर 2023 को सुबह: 6:17 बजे वक्री से मार्गी हो जाएंगे। फिर 2 अक्टूबर 2023 को रात 12: 45 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि
पं. मिश्र के अनुसार सात जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर होंगे और इस समय ये वक्री चाल चलेंगे। इस अवधि में शुक्र की उल्टी चाल मेष राशि के उन जातकों को जो डिजाइनिंग, आर्ट, इवेंट मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें खूब लाभ देगी।


पुरानी परेशानी दूर होगीः इस समय मेष राशि के जातकों के यश में वृद्धि होगी, इनकम भी बढ़ेगी। हालांकि इस समय नौकरी में छोटे-मोटे बदलाव आ सकते हैं, पर व्यवसाय में उन्नति होगी। इधर, मेष राशि के छात्र शिक्षा कार्य में अच्छा रिजल्ट हासिल करने में सफल होंगे। पुरानी परेशानियां भी दूर होंगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः अब से 17 अगस्त तक इन तीन राशियों का होगा मंगल, सितारे दे रहे धन लाभ और तरक्की के संकेत

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शुक्र चौथे और 11वें भाव के स्वामी हैं। शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कर्क राशि के जातकों की पर्सनॉलिटी पर असर पड़ेगा। इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिसके कारण लोग कर्क राशि के लोगों की ओर आकर्षित होंगे। इस समय कर्क राशि वालों की वाणी में मधुरता और प्रेम तत्व बढ़ेगा। शुक्र गोचर की इस अवधि में कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ भी होगा।


जितना प्रयास, उतना लाभः आपके प्रयास ऐसे होंगे कि धन कमाने की आपकी क्षमता बढ़ जाएगी। इस समय आप जितना अधिक प्रयास करेंगे, उतना अधिक आपको लाभ होगा। इससे आपकी बचत भी बढ़ेगी। आये के नए स्त्रोत बनेंगे। शुक्र का सिंह राशि में गोचर आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल होगा। लंबी अवधि का निवेश आपको अच्छा लाभ देगा।

धनु राशि
वीनस धनु राशि के लिए छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। शुक्र गोचर की अवधि धनु राशि वालों का आध्यात्मिक और धार्मिक रूझान बढ़ाएगी। इन गतिविधियों में आपको सफलता भी मिलेगी। सिंह राशि में वक्री शुक्र के प्रभाव से धनु राशि के जातकों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


व्यवसाय संबंधी यात्रा सुखदः इस समय धनु राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। इस समय धनु राशि के व्यापारियों को व्यवसाय संबंधित यात्राएं शुभ परिणाम देंगी। इस गोचर की अवधि में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और सरकार की नीतियां आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः शनि बिगाड़ेंगे घर का बजट, चलने वाले हैं ऐसी टेढ़ी चाल, साढ़े चार महीने संभलकर रहें ये सात राशियां, धन हानि की आशंका


कुंभ राशि
ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी शनि है और शुक्र कुंभ राशि के चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। शुक्र इनके लिए योगकारक ग्रह भी है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कुंभ राशि के जातकों को भी खूब लाभ होगा। कुंभ राशि के विवाहित जातकों के जीवन में वक्री शुक्र के प्रभाव से सुख-समृद्धि आएगी।


जीवन साथी के नाम से करें व्यापारः शुक्र के सिंह राशि में गोचर की अवधि में कुंभ राशि वाले जीवनसाथी के साथ मिलकर या उनके नाम से नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें बड़ी सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के उन जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है जो साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं। इस समय ये व्यापार का विस्तार कर पाएंगे। हालांकि इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। कुंभ राशि के ऐसे लोग जो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं, उन्हें इस समय अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस समय महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने से लाभ मिलेगा।