25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sun Saturn Yuti Effect: सूर्य शनि युति से तीन दिन किसी को बड़े नुकसान की आशंका तो किसी को हो सकता है बंपर लाभ

भारतीय ज्योतिष में शनि ग्रह को सूर्य का पुत्र माना जाता है। लेकिन दोनों में मतभेद रहता है, अभी शनि ग्रह अपनी राशि मकर में है। मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर (Sun transit Capricorn) कर मकर राशि में ही आ जाएंगे और युति (sun saturn conjuction ) बनाएंगे। मकर राशि में सूर्य शनि युति का दोनों से संबंधित राशियों पर खास असर पड़ेगा (Sury Shani Yuti makar 2023 effect)। ऐसे में मकर राशि में सूर्य गोचर 2023( Sury Gochar 2023) का फल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा और कुछ राशियों का इम्तिहान होगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 14, 2023

makar_rashi_me_shani_sury_yuti.jpg

मकर राशि में सूर्य शनि की युति

Sun Saturn Yuti: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य जब गोचर कर मकर राशि (Sun transit Capricorn) में आएंगे तो वो यहां पहले से मौजूद शनि के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और शनि की यह युति (sury shani conjuction) करीब तीन दिन यानी 14 जनवरी रात 8.21 बजे से 17 जनवरी 2023 को रात 8.02 बजे शनि के कुंभ राशि में गोचर तक रहेगी। आइये जानते हैं इसका किन राशियों को क्या फायदा होने वाला है।


कर्क राशिः सूर्य और शनि की युति से कर्क राशि के जातकों पर खासा असर पड़ेगा। इस राशि के जातकों को खास तौर पर अपनी सेहत का खयाल रखने की जरूरत होगी। व्यावसायिक साझेदारी प्रभावित हो सकती है। कर्क राशि वालों को वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। प्रेम संबंध में दिक्कत हो सकती है।


मकर राशिः मकर राशि सूर्य पुत्र शनि की राशि है। इसी में सूर्य का आगमन हो रहा है और दोनों तीन दिन तक युति बना रहे हैं। इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। इसके परिणाम स्वरूप मकर राशि के जातकों के विवाद बढ़ सकते हैं। पिता और जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। इन्हें दुर्घटना आदि से सतर्क रहने की जरूरत है। आंतरिक अंतर्विरोध सामने आ सकते हैं, दूसरों को समझने में कठिनाई हो सकती है।


मेष राशिः सूर्य शनि युति का असर मेष राशि पर भी पड़ेगा। इस राशि के जातक के मन में प्रबल इच्छा हो सकती है कि अपनी पहचान बनाए, लेकिन यह आसान नहीं होगा। बॉस से मनमुटाव हो सकता है। शादीशुदा जीवन में समस्या आ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इस समय शुरू किए कार्य में सफलता, जानें बन रहे कौन-कौन मुहूर्त


कन्या राशिः सूर्य शनि युति से शेयर बाजार में नुकसान की आशंका है। प्रेम संबंधों में अशांति रहेगी, स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इनको बंपर लाभ

मिथुन राशिः सूर्य शनि युति से मिथुन राशि के ऐसे जातक जो पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को विरासत से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। शोध या ज्योतिष से जुड़े लोगों को भी लाभ होने की संभावना है।


सिंह राशिः सूर्य और शनि की युति से सिंह राशि के कुछ जातकों को लाभ होगा। करियर में नई संभावना मिलेगी, अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जबकि कुछ जातकों के विवाद बढ़ सकते हैं। ऐसे में इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी मोटी समस्या आएगी, लेकिन जल्द रिकवरी हो जाएगी।


मीन राशिः पिता पुत्र की युति से मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चे उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ सकते हैं। आमदनी वृद्धि की संभावना है। भाई बहनों में अनबन हो सकती है।