11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने के केस में दो युवक गिरफ्तार, गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद बढ़ा तनाव, मदरसे की सुरक्षा बढ़ी

Alwar News: जिले में बीते दिनों गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तनाव कम नहीं हो रहा है। मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं मदरसे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kamal Mishra

Apr 11, 2026

alwar masjid

मदरसे की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी (फोटो-पत्रिका)

अलवर। शहर में रोड नंबर दो स्थित मेव बोर्डिंग मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रवीण गुर्जर और अमरजीत उर्फ नोनू के रूप में हुई है। दोनों को एफआईआर में नामजद किया गया था और अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना में अन्य कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि फिलहाल इसे सुनियोजित साजिश कहना जल्दबाजी होगी। प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हुड़दंग के रूप में इस घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और एफआईआर में नामित अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

यह वीडियो भी देखें :

गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि 9 अप्रेल की रात करीब 1:30 बजे तीन बाइक सवार युवकों ने मेव बोर्डिंग मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंका था। इस हमले में मस्जिद परिसर में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा बैग जल गया, वहीं मस्जिद के मुख्य द्वार पर भी आग के निशान पाए गए। यह घटना अग्रसेन सर्किल के पास गोवंश के अवशेष मिलने को लेकर हुए हंगामे के बाद हुई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

मेव बोर्डिंग के अध्यक्ष साजिद ने इस संबंध में कोतवाली थाने में नामजद मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

मदरसे की बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद एहतियात के तौर पर मेव बोर्डिंग और दाउदपुर मदरसा में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से निगरानी की जा रही है। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।