
Sun Transit in Aries meet with rahu, alert till 15 May 2023 for these zodiac sign: वर्तमान में ग्रहों के गोचर की बात की जाए, तो सूर्य मेष राशि में विराजे हैं। वे यहां 15 मई तक रहने वाले हैं। आपको बता दें कि सूर्य हर महीने अपनी राशि में परिवर्ततन करता है। यानी सूर्य मासिक गोचर करते हैं। हर साल सूर्य इसी समय अपनी उच्च राशि मेष में होता है। लेकिन इस बार मेष राशि में राहु भी मौजूद थे। जिससे सूर्य पर राहु-केतु की छाया बनी हुई है, वहीं शनि अपनी तीसरी दृष्टि यानी अपनी टेढ़ी नजर से सूर्य को देख रहा है, ऐसे में कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन नहीं करते तब तक राशि चक्र की लगभग सभी राशियां किसी न किसी रूप से प्रभावित ही रहेंगी। अब सूर्य 15 मई को अपनी उच्च राशि छोड़कर वृषभ में गोचर करेंगे। तब तक राशि चक्र की कुछ राशियों को सेहत से लेकर, कॅरियर और जॉब तक अलर्ट रहने की जरूरत होगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें एस्ट्रोलॉजर पं. जगदीश शर्मा किन राशियों को कर रहे हैं सावधान...
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सूर्य पर राहु-केतु की छाया और शनि की वक्री या टेढ़ीदृष्टि पडऩे से वृष, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मेष और कर्क राशि वालों पर ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव कुछ कम ही नजर आएगा। वहीं, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुभ राशि के लोग ग्रहों की इस अशुभ स्थिति से बचे रहेंगे।
इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान, खतरा सिर पर
सूर्य पर शनि और राहु-केतु का प्रभाव पडऩे से वृष, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि से जुड़े लोगों की 15 मई तक मुश्किलें बढ़ी ही रहेंगी। इनके कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। धन हानि के योग हैं। इन लोगों की सेहत भी प्रभावित होगी। इस दौरान इन राशियों के लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए। किसी भी नए काम की शुरुआत 15 मई तक तो बिल्कुल न करें। इस अवधि में किसी तरह का कोई भी कर्ज लेने से बचें। अपने कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी से भी इन राशियों के लोगों को बचना चाहिए। वरना इसका नुकसान भी इन्हें झेलना पड़ सकता है।
इन राशियों पर कम रहेगा प्रभाव
मेष और कर्क राशि के लोगों पर ग्रहों की इस अशुभ स्थिति का प्रभाव कम ही दिखेगा। वहीं इन राशियों से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि इस अवधि में इनके खर्च भी बढ़ेंगे। कुछ मामलों में इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। फिर भी इनके कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होंगे, हो सकता है कुछ अड़चनें भी आएं। मानसिक तनाव से गुजरेंगे। सेहत खराब हो सकती है। वहीं वाद-विवाद के योग भी हैं। इसलिए कुछ हद तक इन राशियों के लोगों को भी सतर्क रहना होगा। 15 मई के बाद सूर्य के राशि परिवर्तन से अशुभ प्रभाव दूर होंगे।
इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार
मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों पर ग्रहों की इस अशुभ स्थिति का प्रभाव नहीं होगा। बल्कि इन राशियों के लोगों को जॉब और कॅरियर में तरक्की के शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में भी यह अवधि इन राशियों के लोगों के लिए लाभ दिलाने वाली साबित होगी। 15 मई तक इन्हें किस्मत का साथ मिलता रहेगा। पारिवारिक मामलों के लिए भी इन राशियों के लिए समय शुभ रहेगा।
Updated on:
08 May 2023 10:56 am
Published on:
25 Apr 2023 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
