28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे बाद चमकने जा रही है इन राशियों की किस्मत, देव गुरु बृहस्पति की कृपा से जागेगा सौभाग्य

Guru udaya in pushya nakshatra career will be shine of this zodiac: आपको बता दें कि गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 27 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है, यह 28 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यही नहीं शुभ संयोग यह भी है कि इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। एक साथ दो ग्रहों का अपनी राशि में होना इसे और भी शुभ बना रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें मिलने वाला है लाभ ही लाभ...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Apr 2023, 10:44 AM IST

dev_guru_brahsapati_ka_udya_hona_in_rashiyon_ke_liye_layega_khushiyan.jpg

,,

Guru udaya in pushya nakshatra career will be shine of this zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देव गुरु बृहस्पति फिलहाल मेष राशि में विराजे हैं और अपनी अस्त अवस्था में हैं। वहीं अब वे 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में ही उदय हो जाएंगे। देव गुरु का उदय होना बेहद लाभकारी साबित होगा। दरअसल जिस दिन देव गुरु उदय हो रह हैं उस दिन बड़ा ही शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र लग रहा है। जिससे राशि चक्र की कुछ राशियों को दिन दोगुना और रात चौगुना लाभ मिलने वाला है। आपको बता दें कि गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 27 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है, यह 28 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यही नहीं शुभ संयोग यह भी है कि इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजे रहेंगे। एक साथ दो ग्रहों का अपनी राशि में होना इसे और भी शुभ बना रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें मिलने वाला है लाभ ही लाभ...

मेष
इस राशि में गुरु पहले यानी लग्न भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव पाना चाहते हैं, तो यह समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मिथुन
गुरु के मेष राशि में उदय होने का लाभ मिथुन राशि के लोगों को भी मिलेगा। इनके लिए धन कमाने के नए अवसर बनेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय बेहतर रहेगा। उन्हें बहुत धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह अवधि बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। इनके प्रमोशन के योग बनेंगे। आप बहुत ही कम समय अधिक लाभ पा सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति भी काफी अच्छी रहने वाली है।

कर्क
गुरु का मेष राशि में उदय होना कर्क राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपका कॅरियर काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को बहुत ही एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे प्रमोशन होने के योग बनेंगे। आपको बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।

मकर
इस राशि में गुरु चौथे भाव में मौजूद हैं। इस भाव को भौतिक सुख और संपत्ति का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्य स्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपको अपने भाई-बहन का पूरा समर्थन मिल सकता है।

तुला
इस राशि में गुरु सातवें भाव में उदय होंगे। ऐसे में इस राशि के वे लोग जो बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें अपार सफलता मिलेगी। वहीं कॅरियर के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित फलदायी बना रहेगा। लव लाइफ में भी थोड़ी खुशियां आ सकती है।

धनु
इस राशि में देव गुरु पांचवे भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इन्हें कॅरियर में नई तरक्की मिलेगी। प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिल सकता है। कार्यस्थल पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी नए अवसर मिलेंगे।

मीन
गुरु के मेष राशि में उदय होने से मीन राशि के लोगों को बेहद पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप प्रॉपर्टी में भी निवेश करेंगे। आपके घर में कोई शुभ और मांगलिक आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जो आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान मजबूत रहेगी। इस अवधि में आप धन कमाने में और निवेश करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Shani in Shatbhisha Nakshatra 2023: राहु के घर शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं शनि, अक्टूबर तक इन राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़