11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि में सूर्य शनि की युगलबंदी, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

Sun Transit Kumbh: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि को सबसे अधिक असरकारी ग्रहों में से एक माना जाता है। 13 फरवरी को बड़ा राशि परिवर्तन हुआ है, जिससे शत्रुभाव रखने वाले पिता-पुत्र एक साथ आ गए हैं। सूर्य राशि परिवर्तन से 31 साल में दूसरी बार ही ऐसी घटना घटी है कि सूर्य शनि की युति कुंभ राशि बन रही है। अब 14 मार्च तक यही स्थिति रहेगी। इस बड़े राशि परिवर्तन के कारण सूर्य और शनि की युगलबंदी कुंभ राशि में बन रही है तो आइये जानते हैं कि इससे किन राशियों के लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 15, 2024

surya_shani_parivartan.jpg

सूर्य शनि युति से जानिए किन राशियों के लोगों को रिश्ते में होगा बड़ा लाभ

Sun Transit Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मफलदाता शनि अपनी राशि कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं, शनि 30 साल बाद 17 जनवरी 2023 को अपनी राशि कुंभ में पहंचे थे। इस साल 13 फरवरी 2023 को सूर्य देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। शनि यहां ढाई साल रहेंगे। इससे अब अगले साल 2024 में फिर 13 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य राशि परिवर्तन से सूर्य शनि की युति बनी है। इसका तीन राशियों के लोगों को रिश्ते पर बड़ा असर पड़ेगा। 14 मार्च तक पिता-पुत्र एक ही राशि कुंभ में रहेंगे। सूर्य शनि युगलबंदी का सभी राशियों के लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ेगा। शनि और सूर्य की युति से तीन राशियों के लोगों को रिश्तों के मामले में बड़ा फायदा होगा, इनके रिश्ते मजबूत होंगे। इनके घर में खुशियां, सुख शांति आएंगी, आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी राशियां..


30 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति मिथुन राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक हो सकती है। इससे नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको समय रहते ही पूरा करना होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल व्यक्ति का प्रवेश हो सकती है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप का आत्म विश्वास बढ़ेगा और आप हर काम को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे।


सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद लाभदायक हो सकता है। इस समय आपका आपके जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा होगा, इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बहुत अधिक धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा।

ये भी पढ़ेंःDaily Horoscope के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंःसूर्य शनि की रार से बन रहा खतरनाक योग, सचेत न रहे तो इन तीन राशि वालों का होगा बंटाधार


आपकी राशि वृश्चिक है तो सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक है। इस समय आपके सुख सुविधा में वृद्धि होगी और कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के विषय में सोच सकते हैं। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। माता के साथ संबंध अच्छा बनेगा।