6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 29 दिन शनि और सूर्य की युगलबंदी, तीन राशियों को होगा करियर और कारोबार में लाभ

Sun Transit Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य ने एक दिन पहले ही 13 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है, यहां अगले 29 दिन 14 मार्च तक सूर्य और शनि की युगलबंदी होगी। इससे तीन राशि के लोगों की किस्मत बदल जाएगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 14, 2024

jupiter_effect.jpg

सूर्य का राशि परिवर्तन का प्रभाव

Sun Transit Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मफलदाता शनि अपनी राशि कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं, 13 फरवरी को ही इनके पिता सूर्य ने इसी राशि में प्रवेश किया है। इसका सभी राशियों के लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ेगा। लेकिन शनि और सूर्य की युति से तीन राशियों के लोगों को करियर और कारोबार में बड़ा लाभ होगा। इनकी किस्मत चमक सकती है तो आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी राशियां..

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद लाभदायक हो सकता है। इस समय आपका आपके जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा होगा, इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बहुत अधिक धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा।

मकर राशि

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए भी लाभदायक होगा। इस समय मकर राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेशी स्रोतों से भी धन मिल सकता है। लोग प्रशंसा भी करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नौकरीपेशा लोगों को कई अवसर मिल सकते हैं। बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि वृश्चिक है तो सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक है। इस समय आपके सुख सुविधा में वृद्धि होगी और कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के विषय में सोच सकते हैं। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। माता के साथ संबंध अच्छा बनेगा।