18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, छाएंगे संकट के बादल, जातकों पर आएगी ऐसी आफत

ग्रहण शब्द से ही नकारात्मकता का एहसास होने लगता है, बात सूर्य ग्रहण (Sury Grahan 2023) की हो तो आकाश और भविष्य को लेकर तमाम आशंकाएं जहन में आती हैं। अब जब साल साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) 20 अप्रैल को लगने वाला है तो तमाम लोग सोच रहे होंगे इसका उनके भविष्य पर क्या असर पड़ेगा, उनके लिए राजनीतिक, आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी www.patrika.com पर बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण का किस राशि पर पड़ेगा क्या असर और किसे सबसे अधिक नुकसान।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 27, 2023

sury_grahan.jpg

Sury Grahan 2023

खग्रास सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण का खगोलीय और ज्योतिषीय विशेष महत्व है। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण यानी साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हालांकि यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा। यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा, भारत के भी कुछ हिस्सों में दिख सकता है। लेकिन देश में यह पूर्णतया दृष्ट नहीं होगा। फिर भी इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ना तय।

सूर्य ग्रहण का समय

20 अप्रैल को प्रारंभ होने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा, वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 12:24 तक होगी। इस तहर अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।


सूर्य ग्रहण का सूतक काल

20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, हिंद महासागर समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि अपने देश में यह ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक नहीं माना जाएगा। क्योंकि ग्रहण जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, वहीं पर सूतक मान्य होता है।

ये भी पढ़ेंः Budh Guru Gochar 2023: गुरु बुध की जोड़ी करने वाली है मालामाल, जान लें किसकी किस्मत मारेगी पलटी


सूर्य का मेष राशि में भ्रमण

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि यानी अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण कर रहा होगा और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद यानी 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे और मेष राशि में गुरु के प्रवेश करने का देश-दुनिया पर बड़ा असर पड़ने वाला है।

इससे विभिन्न प्रकार के परिवर्तन दिखाई देंगे। सूर्य ग्रहण के चलते देश और दुनिया को आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद भारत के उत्तरी क्षेत्रों में कहीं बड़ा भूकंप आ सकता है, खासतौर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश प्रभावित हो सकते हैं।


आइये जानते हैं सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा


मेष राशि
इस राशि वाले जातक के लिए यह ग्रहण बेहद परेशानी से भरा रहेगा, क्योंकि ग्रहण आप ही की राशि में हो रहा है, इसके चलते आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है।


वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि के बारहवें भाव में होगा, इसके परिणाम स्वरूप खर्च बढ़ेगा, इससे विरोधी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।


मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक के मान सम्मान में कमी आ सकती है, कामकाज को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय संतान का ध्यान रखें।


कर्क राशि
सूर्य ग्रहण कर्क राशि के दशम भाव में होगा, जिसके चलते माता प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट इत्यादि के क्षेत्र से आपको परेशान करने वाली खबरें मिल सकती हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें।


सिंह राशि
सूर्य आपका राशि स्वामी है, जिसके चलते ग्रहण का आपके कार्यक्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी के साथ वाहन संबंधी परेशानी लेकर आ सकता है। इसलिए अपने निर्णयों को लेकर सावधानी बरतें।


कन्या राशि
सूर्य ग्रहण कन्या राशि के अष्टम भाव में होगा, इसलिए स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा सोच समझ कर करें। इस अवधि में धन का निवेश करने से बचें।

ये भी पढ़ेंः होने वाला है ऐसा गोचर बदल जाएंगे ग्रहों के समीकरण, 'तबाही' से इनको भगवान ही बचाए


तुला राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेगा, इससे आय को लेकर परेशानी होगी। राजनीतिक संबंधों में तनाव हो सकता है, संतान को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।


वृश्चिक राशि
सर्य ग्रहण आपकी राशि के छठे भाव में है, इसके प्रभाव से विरोधी आपको तंग करेंगे, मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें, धन खर्च बहुत सोच समझ कर करें।


धनु राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से पंचम भाव में है, संतान को लेकर कष्ट होगा, शासकीय अशासकीय कार्यों में बाधाएं आएंगी, आपके उच्च अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं।


मकर राशि
सूर्य ग्रहण आपकी राशि के चौथे भाव में हो रहा है, हादसों में वृद्धि होगी। सुख में कमी आ सकती है, माता को लेकर कष्टों का शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश सोच समझ कर करें।


कुंभ राशि
यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि के पराक्रम भाव में है, जिसके चलते मित्रों परिजनों से कष्ट हो सकता है, यश में कमी आ सकती है।


मीन राशि
यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) आपकी राशि के द्वितीय भाव में लग रहा है, इससे घर परिवार को लेकर कष्ट होगा। मान सम्मान में कमी आएगी, धन को लेकर चिंता बढ़ेगी।