11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar April: किसी अभिनेत्री से मिल सकता है दुखद समाचार, जानें मेष राशि से नवग्रहों के राजा खेलेंगे कौन सा खेल

Surya Gochar April: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने नवग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदलते हैं। इसका देश दुनिया पर बड़ा असर पड़ता है। ज्योतिषी नीतिका शर्मा से आइये जानते हैं मेष राशि में सूर्य का प्रभाव (Surya Rashi parivartan)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Apr 12, 2025

Surya Gochar April Surya Rashi parivartan sad news: सूर्य गोचर का प्रभाव

Surya Rashi Parivartan Ka Prabhav: ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आएंगे और 14 मई तक इसी राशि में भ्रमण करेंगे। यह सूर्य की उच्च राशि है और इस राशि में सूर्य मजबूत रहते हैं। इससे जिन मामलों में शुभ होते हैं उसकी शुभता बढ़ जाती है और जिन मामलों में अशुभ फल देते हैं उसमें परेशानी बढ़ा देते हैं। आइये जानते हैं आने वाले समय में सूर्य गोचर का देश दुनिया पर क्या असर पड़ेगा


सूर्य गोचर का देश-दुनिया पर असर (Surya Gochar April Effect On India And World)

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि में सूर्य गोचर शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति को कुछ हद तक थाम सकता है। कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार के फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे।


सूर्य गोचर से राजनीति में उथलपुथल (Surya Gochar April Effect On Politics)

सूर्य गोचर से राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस समय देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। लेकिन धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां भी होगी। रेल दुर्घटना होने की भी आशंका है।

ये भी पढ़ेंः

Surya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका


महिलाओं के लिए शुभ नहीं सूर्य गोचर (Surya Gochar April Effect On Bollywood Actress)

मेष राशि में सूर्य गोचर महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है। किसी बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार मिल सकता है। मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे।


सूर्य गोचर का उपाय (Surya Gochar Upay)


ज्योतिषी शर्मा के अनुसार मेष राशि में सूर्य गोचर अवधि में नीचे दिए गए उपाय आपके जीवन में सूर्य के शुभ प्रभाव बढ़ा सकते है और दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं सूर्य गोचर उपाय

1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि में सूर्य गोचर की अवधि में श्री विष्णु की उपासना करें।

2. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं।

3. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें और रविवार के दिन उपवास रखे।

ये भी पढ़ेंः

Kumbh Saptahik Rashifal 13 to 19 April: कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह शुक्र और सूर्य दोनों हाथों से देंगे सौगात, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

4. रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें।

5. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें ।

6. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ।