धर्म/ज्योतिष

वृश्चिक राशि के लोग जीतेंगे लोगों का दिल, कन्या राशि को मिलेगा भाई से धोखा, जानें आज आपकी राशि का हाल

today horoscope daily horoscope thursday horoscope aaj ka rashifal, guruwar ka rashifal: दरअसल ज्योतिषाचार्य ने 1 जून गुरुवार का राशिफल बताते हुए कहा है कि राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ है...पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप भी जानें आपकी राशि के अनुसार आपका आज का, गुरुवार का यानी 1 जून 2023 का राशिफल...

4 min read
May 31, 2023
today horoscope

today horoscope daily horoscope thursday horoscope aaj ka rashifal, guruwar ka rashifal: आज सिंह राशि के उन का दिन शुभ रहेगा, जो राजनीति से जुड़े हुए हैं। धनु राशि के लोगों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं मकर राशि के लोगों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। यह कहना है उज्जैन के प्रसिद्ध पंचांगकर्ता तथा ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का। दरअसल ज्योतिषाचार्य ने 1 जून गुरुवार का राशिफल बताते हुए कहा है कि राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ है...पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप भी जानें आपकी राशि के अनुसार आपका आज का, गुरुवार का यानी 1 जून 2023 का राशिफल...

मेष- अपने परिजनों की बातों से परेशान रहेंगे, जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित न होने से तनाव बढ़ेगा। संतान की उन्नति संभव है।

वृषभ- व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे। साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन- संतान के विवाह में आ रही बाधा से तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क- परिजन आपकी निंदा करेंगे। बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या- आप कितना भी परिश्रम कर लें परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। इस बात से मन दुखी न करें। अपने समय का इंतजार करें। पिता से संबंध कमजोर होंगे। भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

तुला- आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।

वृश्चिक- अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दं,े संकोच को छोड़ दें। अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग हैं।

धनु- समय रहते अपनी आदतों को सुधार लें। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस की अधिकता रहेगी।

मकर- कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में कोई संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।

कुंभ - संतानों में भेदभाव न करें। सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है, संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन- अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। राजनीति में उन्नति के योग बनेंगे। अपनी वाक शैली को बदलें। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।

Updated on:
31 May 2023 05:17 pm
Published on:
31 May 2023 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर