aaj ka rashifal 28April 2025
मेष-व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। सोच बदलने की जरूरत है।
वृषभ- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। समय उत्तम है।
मिथुन- सफलतादायक समय है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
कर्क-आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े,सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
सिंह- स्वास्थ बिगड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
कन्या-किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
तुला-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक- छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
धनु-स्वास्थ में सुधार होगा। आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।
मकर-आजीविका को ले कर चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुम्भ-अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन-अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता उज्जैन