नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।
आज के राशिफल में जानिए:
🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?
🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?
🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?
🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?
हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
(राशिफल – शनिवार, 12 जुलाई, 2025)
मेष: अनजान लोगों से नए संबंध बनेंगे। जीवनशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। भविष्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। बकाया धन की वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध संभव हैं।
वृषभ: अपनी समझदारी से रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेंगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि हो सकती है, सतर्क रहें।
मिथुन: कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। व्यवहार में नम्रता रखें। पिता की चिंता रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। राजकीय बाधाएं दूर होंगी। विवाद से बचें।
कर्क: अपनी वाक्-चातुरी से कार्यस्थल पर सभी का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। निवेश में हानि की संभावना है। भावनात्मक ठेस लग सकती है, धैर्य रखें।
सिंह: अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदतों में सुधार करें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
कन्या: व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक पीड़ा रह सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
तुला: किसी के बारे में अधिक न सोचें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। चोरी या नुकसान से सतर्क रहें। निवेश शुभ रहेगा।
वृश्चिक: क्रोध की अधिकता से बनते काम बिगड़ सकते हैं। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता की संभावना है। भय का वातावरण रहेगा। यात्राओं से लाभ मिलेगा। माता-पिता से संबंध मधुर होंगे।
धनु: कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सभी को साथ लेकर चलें। आर्थिक संकट की आशंका है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कुसंगति से बचें।
मकर: संतान द्वारा किए गए कार्य मन को संतोष देंगे। गृहस्थ सुख की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया धन की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ: साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक रहेगा। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन: सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। ज़िद करने से बचें और परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।
ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास