नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।
आज के राशिफल में जानिए:
🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?
🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?
🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?
🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?
हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
(राशिफल – मंगलवार, 8 जुलाई, 2025)
मेष: कम समय में कार्य पूर्ण करने का प्रयास रहेगा। समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें, सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल यात्रा से बचें।
वृषभ: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया कार्य आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाएं जागेंगी। आशाएं बलवती होंगी।
मिथुन: समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्यसिद्धि होगी। झूठ बोलने से फँस सकते हैं, सावधान रहें।
कर्क: अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों से लाभ होगा। शुभ कार्यों में खर्च संभव है।
सिंह: दिन की शुरुआत व्यस्तता के साथ होगी। देवदर्शन और निजी कार्यों में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत रहेगा। दूर स्थान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
कन्या: आध्यात्मिक उन्नति होगी। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंध पूर्ण होंगे। संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला: कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रह सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक: कार्यभार अधिक रहेगा। कार्यनीति स्पष्ट रखें। नया कार्य आरंभ न करें। धैर्य के साथ कार्यों में समर्पित रहें। मध्यान्ह के बाद राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का लाभ लें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। संगत में सुधार करें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन बनेगा।
मकर: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्यों में बाधा आएगी। लंबित कार्यों में उम्मीद जागेगी। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा।
कुंभ: साझेदारी के व्यापार में उन्नति होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मीन: समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्यपूर्वक कार्यों को पूर्ण करने में लगे रहें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
– ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन