9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, बुधवार, 30 जुलाई, 2025 | Horoscope 30 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल। जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए - आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? व्यापार में लाभ होगा या हानि? पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी? स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण? कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे? हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा। उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 30, 2025

(राशिफल – बुधवार, 30 जुलाई, 2025)

मेष – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है।

वृषभ – माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

मिथुन – बड़े भाइयों के साथ मेलजोल बना रहेगा। कर्मचारियों से उचित सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। अध्ययन हेतु विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क – खानपान का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। किसी विशेष अधिकारी से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

सिंह – अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आस-पड़ोसियों की सहायता करनी पड़ सकती है। नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी महापुरुष के दर्शन संभव हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कन्या – अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में तनाव बढ़ सकता है। आध्यात्मिक उन्नति के संकेत हैं।

तुला – निजी जीवन में किसी के प्रति शक के कारण विवाद संभव है। कृषि से संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। न्यायालयीन मामलों में नया मोड़ आ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें।

वृश्चिक – नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था समय पर हो जाने से कार्य पूर्ण होंगे। पूर्व के निवेश से लाभ होगा।

धनु – झूठ बोलने से बचें। दिखावे के चक्कर में परेशानी हो सकती है। दोस्तों की सहायता से आवश्यक कार्य पूरे होंगे। मनमाने ढंग से कार्य करने से बचें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर – “क्या करें और क्या न करें” की स्थिति बनी रहेगी। जरूरी कार्य लंबित रह सकते हैं और नए कार्य सामने आते जाएंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भवन निर्माण में विलंब हो सकता है।

कुंभ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक आयोजनों में रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

मीन – करियर में आ रहे अवरोध मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान संभव है। वाहन व मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है।

– ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास,