4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर से मांग लें ये चीज हमेशा रहेंगे धनवान, घर आएं तो जरूर करें ये काम खत्म हो जाएगी कड़की

transgender asking money घर आए किन्नर को कभी भी नाराज न करें और जरूर करें ये सारे काम.....

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 14, 2024

kinnar.jpg

किन्नर से मांग लें ये चीज हमेशा रहेंगे धनवान

घर में किसी भी शुभ काम के दौरान या त्यौहार पर किन्नर जरूर आते हैं। आपके घर बच्चा पैदा हो, नया मकान बनवाएं, शादी हो या कोई और शुभ काम, आपके इलाके में रहने वाले किन्नर झट से पहुंचते हैं और जश्न भी मनाते हैं। मान्यता है कि किन्नर घर आएं और दक्षिणा मांगें तो उन्हें खुश करके ही भेजना चाहिए, इससे भाग्य चमक उठता है। साथ ही ये काम जरूर करना चाहिए...

समाज में मान्यता है कि किन्नर को किए गए दान से मिलने वाला पुण्यफल अक्षय होता है। उनकी दी हुई दुआ व्यक्ति को विपत्ति से बचाती है। खुशी के अवसर पर किन्नर को धन का दान दिया जाता है। यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे मुक्ति चाहते हैं तो किसी किन्नर से एक रुपये का सिक्का वापस ले लें। यदि किन्नर अपनी खुशी से आपको सिक्का दे देता है तो उसे हरे कपड़े में लपेट कर अपने पर्स में रखें या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी धन संबंधी परेशानी नहीं होगी।

Story Loader