
Vakri Shani 2023: These zodiac sign get good luck in 139 days, be rich: वर्तमान में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में विराजे हैं। वे जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं। फिलहाल वे सीधी यानी मार्गी चाल चल रहे हैं। 17 जून से वे उल्टी या वक्री चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल का असर राशि चक्र की सभी राशियों पर नजर आएगा। यह शुभ या अशुभ हो सकता है। लेकिन राशि चक्र की 12 राशियों में से 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। आपको बता दें कि 17 जून 2023 की रात को 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे। वे 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट यानी 139 दिन बाद एक बार फिर से चाल बदलते हुए मार्गी हो जाएंगे। इन राशियों को शनि की वक्री चाल से भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की होगी। धन लाभ होगा। वहीं हर कार्य में सफलता मिलेगी। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जाने आखिर कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां...
मेष
मेष राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल खुशियां लेकर आएगी। इस अवधि में इनकी आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इनके विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि वालों को शनि की उल्टी चाल जमकर धन लाभ कराएगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इनकी आय में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कई तरह से लाभ मिल सकता है। आय बढ़ेगी। मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
शनि की उल्टी चाल मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक स्तर पर मजबूती देने वाली साबित होगी। यह समय कारोबारियों के लिए भी काफी लाभ देने वाला रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। यह समय निवेश करने के लिए अच्छा है। बिजनेस करने वालों को जमकर धन लाभ होगा।
धनु
शनि की उल्टी चाल से धनु राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। बिजनेस करने वालों को खूब लाभ होगा। मैरिड लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय शुभ है। इस अवधि में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। धन कमाने में आसानी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य हो सकता है।
Updated on:
23 May 2023 06:28 pm
Published on:
17 May 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
