5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips For Save Money : घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप आर्थिक संकट आने से पहले ही उसे टाल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु आपको बता रहे हैं किन चीजों को घर से आज और अभी हटा देना चाहिए...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Feb 02, 2023

new_project.jpg

अक्सर हम घरों में कुछ पुरानी चीजों को संभालकर रखने का प्रयास करते हैं। इनमें कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो टूट-फूट जाती हैं फिर भी घर में सिर्फ इसलिए रखी जाती हैं कि कभी काम आएंगी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों को अशुभ माना गया है। ऐसी चीजें आपको दरिद्रता की ओर धकेल सकती हैं। आर्थिक परेशानियां इतनी परेशान करती हैं कि आप दाने-दाने को तरस सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सुख-शांति घर में रखी चीजों से भी जुड़ी होती है। घर का सामान घर में नकारात्म और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इनसे ग्रहों की स्थिति बनती या बिगड़ती भी है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप आर्थिक संकट आने से पहले ही उसे टाल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु आपको बता रहे हैं किन चीजों को घर से आज और अभी हटा देना चाहिए...

ये भी पढ़ें:इन कारगर और असरदार ज्योतिष उपायों से दूर रहेंगी दिल की बीमारियां, दुरुस्त रहेगा आपका दिल
ये भी पढ़ें: Saptrishi budget: वित्त मंत्री ने बजट में लिया सप्तऋषि बजट का नाम, क्या आप जानते हैं सप्तऋषि का अर्थ और इनका महत्व

पुराने पीतल के बर्तन
आजकल घरों में पीतल के बर्तन का इस्तेमाल न के बराबर होता है। इसलिए ये बर्तन स्टोर रूम में रखे रहते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के मुताबिक अंधेरे में रखे पीतल के बर्तन में शनि का वास होता है। इसकी वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के मामले अक्सर आपको परेशान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जरूर कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी शादी में आ रही अड़चनें, बनने लगेगा हर काम
ये भी पढ़ें:तुलसी के पौधे लगे गमलों पर जरूर बनाएं ये निशान, जागता है सौभाग्य, मिलता है वैभव और ऐश्वर्य

टूटे शीशें
घर में टूटे शीशे रखने से भी नेगटिविटी आती है। वहीं घर की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे खराब होने लगती है। ऐसे में घर में रखे टूटे-फूटे शीशों को तुरंत घर से निकाल देना चाहिए।

पुराने और गंदे बिस्तर
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में गंदे बिस्तरों को रखने से बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होकर बिगड़ जाती है। इससे परिवार में मौजूद बच्चों पर नेगटिव असर होता है। इसीलिए घर में रखे पुराने और गंदे बिस्तरों को तुरंत घर से बाहर कर दें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: स्वास्तिक बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकते हैं बहुत परेशान

ये भी पढ़ें: (Jaya Kishori) जया किशोरी से जानें सफलता का मूलमंत्र, ये बातें भूलकर भी किसी से न करें शेयर

जंग वाली चीजें बढ़ाती हैं कलेश
अगर आपके घर में पुराने लोहे, स्टील आदि से बने बर्तन या चीजें हैं, जो अब पुरानी हैं और स्टोर रूम में धूल खा रही हैं या उनमें जंग लग चुका है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जंग लगी चीजें घर में रखने से गृह-कलेश बढ़ता है। नेगटिविटी हर सदस्य को परेशान कर सकती है। इसलिए जंग लगी सभी चीजों को घर से बाहर फेंक दें।

खराब सिलाई मशीन
आजकल घरों में सिलाई मशीन का इस्तेमाल कम ही होता है। ऐसे में अगर आपके घर में सिलाई मशीन रखी है और खराब हो चुकी है, तो इसे घर से अभी निकाल बाहर करें। दरअसल खराब मशीनों में राहु और शनि का वास होता है और इसकी वजह से घर में निगेटिविटी बढ़ती है, जो घर के सदस्यों के मानसिक कष्ट बढ़ाती है। वहीं आर्थिक परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।