22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Venus Transit 2023: शुक्र राशि परिवर्तन से मिलेगा भाग्य का साथ, जातक करेंगे सुख समृद्धि की आगवानी

Venus Transit 2023: सुख समृद्धि के प्रदाता ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) आज से दूसरे दिन यानी हनुमान जयंती के दिन हो रहा है। भौतिक सुख सुविधा के कारक ग्रह शुक्र (Shukr Gochar 2023) अभी तक मंगल की राशि मेष में भ्रमण कर रहे थे, अब वे 6 अप्रैल को वे अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका कुछ राशियों को बेहद फायदा तो किसी को नुकसान होगा। सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प. अरविंद तिवारी से जानिए विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 04, 2023

venus_image_patrika.jpg

जून में ये ग्रह करने वाले हैं हलचल

मेष राशि: पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शुक्र गोचर के बाद मेष राशि से द्वितीय भाव में शुक्र का भ्रमण होगा, यह इस राशि के लिए बेहद शुभ कारक रहेगा। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।


वृषभ राशि: राशि स्वामी का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शुभ फलदायक है। इसके प्रभाव से मन शांत रहेगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और सेहत में भी सुधार होगा।


मिथुन राशि: शुक्र का मिथुन के बारहवें भाव में प्रवेश हो रहा है, यह मिथुन राशि के जातक के लिए ठीक नहीं है। इसके चलते मन अशांत रहेगा, संतान को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी।


कर्क राशि: आय भाव के स्वामी शुक्र का पराक्रम भाव में प्रवेश बेहद शुभ फलकारी है। इसके प्रभाव से अचानक धन प्राप्त होगा, मित्रों परिजनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र बढ़िया बना रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Guru in Kundli: कुंडली में बृहस्पति अशुभ हों तो हो जाता है कैंसर, समाज में नहीं मिलता सम्मान, इन उपायों से होंगे शुभ


सिंह राशि: शुक्र का प्रवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।


कन्या राशि: शुक्र का भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शानदार है। भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।


तुला राशि: शुक्र का अष्टम भाव में प्रवेश सेहत को कमजोर कर सकता है। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी, संबंधों में तकलीफ हो सकती है।


वृश्चिक राशि: पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शानदार है। संबंधों के आधार पर लाभ मिलेगा, धन की आवक हो सकती है। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ेंः Sury Gochar April 2023: मेष संक्रांति के बाद एक माह तक सात राशियों के अच्छे दिन, जानें किसे होगा फायदा

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar April 2023: छह अप्रैल को शुक्र गोचर के साथ ही फूट जाएगी पांच राशियों की किस्मत, भाग्य बना लेगा दूरी


धनु राशि: शुक्र का छठें भाव में प्रवेश कमजोर है, सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आय में बाधाएं उत्पन्न होंगी, प्रेम संबंधों से बचें।


मकर राशि: शुक्र का पंचम भाव में प्रवेश शुभ साबित होगा, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। नए राशि परिवर्तन से मन प्रसन्न रहेगा, संतान और शासन से जुड़े काम आसानी से होंगे।


कुंभ राशि: शुक्र का कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में प्रवेश कमजोर रहेगा, सुख में कमी आ सकती है। माता और सेहत का ध्यान रखें, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में निवेश से दूर रहें।


मीन राशि: शुक्र का तृतीय भाव में प्रवेश शुभ होगा, सुख में वृद्धि होगी। इस दिन कामकाज बढ़िया रहेगा, मित्रों और परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा।