5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar April 2023: छह अप्रैल को शुक्र गोचर के साथ ही फूट जाएगी पांच राशियों की किस्मत, भाग्य बना लेगा दूरी

Venus Transit 2023: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन छह अप्रैल को उसकी अपनी ही राशि वृषभ में होने वाला है। Venus Transit 2023 से सभी राशियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं शुक्र गोचर का किसको फायदा और किसको नुकसान होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Apr 2023, 8:45 PM IST

venus_transit.jpg

venus transit latest image

Shukra Rashi Parivartan April: शुक्र ग्रह सुख समृद्धि प्रदाता और सुंदरता के कारक हैं। जब ये राशि परिवर्तन कर एक राशि से दूसरे राशि में जाते हैं तो इसका असर राशि चक्र के सभी राशियों के जातकों के भाग्य, आर्थिक स्थिति, करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन पर पड़ता है।

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर अच्छा करियर, मान सम्मान आर्थिक लाभ मिलता है, लेकिन स्थिति कमजोर होने पर जातक का जीवन कई तरह के उतार चढ़ाव से प्रभावित होता है। अब फिर शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं तो किसी की किस्मत चमकेगी तो किसी की किस्मत फूट जाएगी।


मिथुनः छह अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर हो रहा है। वहीं मिथुन राशि के 12वें भाव में यह गोचर होगा, यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। शुक्र के यहां रहने तक आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रूक जाएं। यह आपके लिए उपयुक्त समय नहीं है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है, पति-पत्नी में बोलचाल बंद होने तक की नौबत आ सकती है।

ये भी पढ़ेंः साप्ताहिक राशिफल 2023 (3-9 अप्रैल): अप्रैल के पहले सप्ताह में बुलंद हैं सात राशियों के सितारे, खुशियों से भर जाएगी झोली


सिंहः शुक्र गोचर सिंह राशि के जातक के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें, आर्थिक मामलों में सोच विचार अवश्य करें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी सफलता मिलने में संदेह है। यदि इस राशि के जातक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा में सतर्क रहें वर्ना सामान चोरी हो सकता है। इस अवधि में सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।


वृश्चिकः शुक्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल नहीं है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के परेशान करने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन भी ठीक नहीं रहेगा, विवाद से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। शुक्र राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वाले कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः मासिक राशिफल अप्रैल 2023: साल के चौथे महीने इनकी चमक रही किस्मत, चार राशि के व्यापारियों को लाभ

धनुः शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा, व्यापार में धन के नुकसान की आशंका है। माता-पिता को बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशानी हो सकती है, भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्च पर नियंत्रण न रखा तो कर्ज लेना पड़ सकता है। शुक्र गोचर काल में गर्भवती महिलाएं सेहत का खयाल रखें।


मीनः शुक्र गोचर मीन राशि के जातक के लिए भी उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, इससे मानसिक तनाव होगा। फिजूलखर्च से बचें वर्ना आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। गलत कार्यों में दोस्तों का साथ न दें वर्ना आपकी छवि खराब हो सकती है। इस अवधि में माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है।