5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sury Gochar April 2023: मेष संक्रांति के बाद एक माह तक सात राशियों के अच्छे दिन, जानें किसे होगा फायदा

मेष संक्रांति (Sury Rashi Parivartan) के बाद सात राशियों की का भाग्य जागने वाला है। सूर्य राशि परिवर्तन (Sury Rashi Parivartan ) से इन राशियों के अच्छे दिन आ जाएंगे। जानिए किसे इसका फायदा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 3 Apr 2023, 8:44 PM IST

sury_gochar.jpg

Sun Transit

Sury Gochar Mesh: 14 अप्रैल फिर अंतरिक्ष में बदलाव की बड़ी घटना का साक्षी बनने वाला है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर (Sun Transit) करेंगे, यानी इस दिन मेष संक्रांति होगी। इके प्रभाव से मेष संक्रांति के बाद राशि चक्र की सात राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मेषः ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में ही गोचर करने वाले हैं, यह गोचर मेष राशि के जातकों के करियर को आगे बढ़ाएगा। नौकरी कर रहे जातकों को बढ़िया अवसर मिलेगा तो इस राशि के व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।


मिथुनः सूर्य का मेष राशि में राशि परिवर्तन करियर के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगा, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, कार्य क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नया व्यवसाय शुरू करने का योग बन रहा है, सूर्य के मेष राशि में रहने की अवधि में मिथुन राशि वालों के लिए धनलाभ का योग है।


कर्कः सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों की भी किस्मत चमकाने वाला है, इस राशि के जातक के लिए आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। आय वृद्धि के भी योग हैं, इस अवधि में पैसों के बचत की भी संभावना है। प्रमोशन की संभावना, विदेश यात्रा का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर साथियों से अच्छे रिश्ते रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar April 2023: छह अप्रैल को शुक्र गोचर के साथ ही फूट जाएगी पांच राशियों की किस्मत, भाग्य बना लेगा दूरी


सिंहः इस राशि के स्वामी सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायक होगा, इससे सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में पदोन्नति का योग भी बन रहा है। इस राशि के व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलता नजर आ रहा है। ये सामान्य से अधिक लाभ कमाने में सफल होंगे। व्यापार में विस्तार के भी योग बन रहे हैं।


वृश्चिकः सूर्य गोचर के बाद इस राशि के जातक को कई स्रोत से धन लाभ होगा, पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन बिताएंगे। यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। काम में तरक्की करेंगे, आपकी मेहनत की सराहना होगी।


धनुः इस राशि के जातकों सूर्य गोचर की अवधि में नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, व्यवसाय आगे बढ़ेगा। धन लाभ का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पैसे बचा सकेंगे। उधार दिए रुपये के भी मिलने के संकेत हैं।


कुंभः कुंभ राशि के जातक के लिए भी सूर्य गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा, आउटसोर्सिंग की मदद से अच्छा मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।