8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Venus Transition: 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र राहु की जुगलबंदी, तीन राशि के लोग बनेंगे धनवान

Venus Transition: सुख समृद्ध प्रदाता शुक्र 31 मार्च शाम को गुरु की राशि मीन में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसके कारण यहां पहले से मौजूद राहु से युति बड़े बदलाव लाएगा। 18 साल बाद हो रही जुगलबंदी से 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इन तीन राशियों को शुक्र गोचर अवधि में खूब धन, संपदा हासिल होगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 30, 2024

venus_transition_shukra_gochar_after_18_years.jpg

शुक्र राहु युति से तीन राशियां बनने वाली हैं मालामाल


पंचांग के अनुसार 31 मार्च को सुख समृद्धि के प्रदाता शुक्र का मीन राशि में परिवर्तन (Shukra Gochar), यहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान है। इससे मीन राशि में शुक्र और राहु की युति बनेगी और ऐसा संयोग 18 साल बाद बन रहा है। तीन राशियों के लिए यह संयोग बेहद शुभ है। इससे इन्हें जबर्दस्त धन लाभ होगा, शुक्र और राहु की युति से कुछ राशि के लोगों को नौकरी-व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। कोई काम अटका है तो इस समय पूरा हो जाएगा। इन तीन राशि के लोगों की भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं राहु-शुक्र की युति किसे मालामाल करने वाली है।


ज्योतिषियों के अनुसार राहु-शुक्र की युति से कर्क राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इससे कर्क राशि वालों की नौकरी-कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही इनक व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। कर्क राशि वालों के विदेश यात्रा के योग बनने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में भौतिक सुख-सुविधा भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri kumbh: इस महीने के बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, 139 दिन तक तीन राशियों को मिलेगा राजसुख


शुक्र के मीन राशि में आने से कन्या राशि में बन रही राहु शुक्र की युति कन्या राशि वालों के प्रेम-संबंधों में मिठास लाएगी। वैवाहिक जीवन में कोई दिक्कत आ रही है तो ये समस्या दूर होगी। इस समय कन्या राशि वालों का जीवनसाथी संबल बनेगा। कन्या राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे।


शुक्र राहु की युति कुंभ राशि वालों की आय बढ़ाएगी। इस समय वाणी में मिठास आएगी। पैतृक धन-संपत्ति भी मिल सकती है। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)