
Weather Astrology: what astrologers says about march-april 2021 mausam
इन दिनों देश के कई क्षेत्रों में एकाएक गर्मी ने तांडव दिखाना शुरु कर दिया है। यहां तक की कई जगह तो दिन में बाहर निकलने में तक लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस साल यानि 2021 के मार्च में आई इस गर्मी को लेकर जहां एक ओर मौसम वैज्ञानी हैरान है। वहीं ज्योतिष के कई जानकार इसे सर्दी की वापसी का संकेत तक मान रहे हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य,शनि व मंगल की दिशा व दशा के चलते इस साल मौसम में ये खास परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लेकिन, ये एक तरह से पुन: सर्दी के वापस आने का संकेत भी हो सकता है।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाले कुछ समय में जैसे ही ग्रहों में परिवर्तन की स्थिति आएगी, उस समय देश के कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो महाशिवरात्रि के आसपास से होली तक एक बार फिर हल्की ठंड के साथ मौसम सुहावना हो सकता है। ग्रहों की चाल में यदि ज्यादा परिवर्तन नहीं आया तो ये सुहावना मौसम महाशिवरात्रि के चंद दिनों बाद से शुरू हो सकता है।
वहीं ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार एक बार फिर कुछ समय के लिए कंपकपाने वाली सर्दी की भी वापसी की ओर ग्रहों की दशाएं संकेत करती हुई दिख रही हैं। वहीं कुछ जगह आधियां आने की भी संभावना है, जो तपीश में कमी लाएंगी।
मौसम के परिवर्तन के संबध में ज्योतिषों का मानना है कि जहां इस साल कई इलाकों में सर्दी फिलहाल जल्दी जाती हुई दिख रही है। वहीं हिमालय तराई व पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाले क्षेत्रों में यह सर्दी का समय अन्य जगहों से ज्यादा लंबे समय तक चल सकता है।
बारिश और ओलावृष्टि जहां ठंडक को वापस लाने में सहयोगी सिद्ध होंगी। वहीं कुछ क्षेत्र लगातार ठंडक को महसूस करते हुए, धीरे धीरे सुहावने मौसम की ओर जाएंगे।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जल्द ही देश के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है, वहीं पहाड़ों पर भी विक्षोभ के ही कारण बर्फबारी और बारिश के आसार है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में देश के पूर्वी प्रदेशों में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
ज्योतिष के जानकार एसके शर्मा के अनुसार ये बारिश व ओलावृष्टि मुख्य रूप से शनिवार के आसपास होती दिख रही है। लेकिन कुछ ग्रह इसमें एक दो दिन का अंतर भी अपने प्रभाव से करा सकते हैं।
Published on:
05 Mar 2021 09:55 am
