9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Venus Transit: heavy rain alert in these states: शुक्र के गोचर से बदलने वाला है मौसम, नौतपा में नहीं पड़ेगी गर्मी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather news: Venus Transit impact on weather heavy rain alert in MP and Chattisgarh: भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि शुक्र और मंगल की यह युति देश-दुनिया पर बहुत भारी रहेगी। जब तक यह युति बनी रहेगी, तब तक देश-दुनिया को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर भारत के लिए यह युति भयंकर परिणाम देने वाली रहेगी। शुक्र और मंगल की युति से सबसे ज्यादा मौसम प्रभावित होगा।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 24, 2023

weather_change_effectively_due_to_venus-mars_conjunction_in_these_states_weather_news.jpg

Weather news: Venus Transit impact on weather heavy rain alert in MP and Chattisgarh: जल्द ही शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वे इन दिनों मिथुन राशि में हैं। अब 30 मई को मिथुन राशि से निकलकर मंगल की नीच राशि कर्क में आ जाएंगे। वे शाम को 7 बजकर 39 मिनट पर अपनी राशि बदलेंगे। कर्क राशि बुध की राशि है और बुध शुक्र के मित्र हैं। इस नजरिए से शुक्र अपनी मित्र राशि में जाएंगे। लेकिन इस राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। कर्क राशि मंगल की नीच तत्व राशि मानी जाती है। इस राशि में आकर मंगल उग्र हो जाते हैं और अशुभ यानी खराब फल देने वाले होते हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि शुक्र और मंगल की यह युति देश-दुनिया पर बहुत भारी रहेगी। जब तक यह युति बनी रहेगी, तब तक देश-दुनिया को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर भारत के लिए यह युति भयंकर परिणाम देने वाली रहेगी। शुक्र और मंगल की युति से सबसे ज्यादा मौसम प्रभावित होगा।

इन राज्यों में भारी बारिश के योग
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि जैसे ही शुक्र कर्क राशि में जाएंगे और मंगल के साथ युति बनाएंगे, तो यह अपने भयंकर असर दिखाएंगे। इससे सबसे ज्यादा मौसम प्रभावित होगा। खासतौर पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ये दोनों ही राज्य कन्या राशि में आते हैं। मंगल-शुक्र की युति से इन्हीं दोनों राज्यों में नौतपा के बावजूद भारी बारिश के योग बनेंगे। कभी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। कभी बौछारों का दौर चलेगा। नौतपा आज से शुरू हो गया है। लेकिन यह मंगल और शुक्र का कंजक्शन ही होगा कि नौतपा इस बार तपेगा नहीं बल्कि, इस अवधि में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं बुध मंगल की राशि मेष राशि में बैठे हुए हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण पूरे देश में बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और भूकंप की स्थिति बनेगी। खासतौर पर उत्तराखंड, हिमाचल में भूकंप की स्थिति बनेगी, यह 6 या 7 रिएक्टर का हो सकता है। इसकी स्थिति 25 मई 2023 से 30 जून 2023 तक कभी भी बन सकती है। वहीं मंगल-शुक्र की युति पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, जो षडाष्टक योग बना रही है। ऐसे में यह युति बहुत अधिक प्रभावी होगी। जो विशेष रूप से भारत पर बहुत भारी पड़ेगी।

देश में बढ़ेगी आतंकवादी घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं
इस युति को शनि का षडाष्टक देखना देश के सुख में कमी लाने वाला योग बनाएगा। इससे देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ेंगी। प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। खासतौर पर देश के उत्तरी राज्यों के लिए स्थिति बेहद खराब होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Shukra Gochar: शुक्र जल्द बना रहे हैं धन योग, इन तीन राशियों को जमकर होगा धन लाभ