2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar: शुक्र जल्द बना रहे हैं धन योग, इन तीन राशियों को जमकर होगा धन लाभ

Venus Transit make Dhan Yoga these people luck shine as sun: यानी शुक्र की कृपा से इनके लिए यह समय कुबेर का खजाना मिलने जैसा रहने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें शुक्र के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाला है पैसा ही पैसा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 23 May 2023, 12:04 PM IST

venus_transit_make_dhan_yoga_these_people_luck_shine_as_sun.jpg

Venus Transit make Dhan Yoga these people luck shine as sun: जल्द ही शुक्र अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे 30 मई को कर्क राशि में जाएंगे। वे इस दिन शाम को 7 बजकर ५1 मिनट पर कर्क राशि में जाएंगे। कर्क राशि बुध की राशि है और बुध शुक्र के मित्र हैं। इस नजरिए से शुक्र अपनी मित्र राशि में जाएंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से धन योग बनने जा रहा है। इस धन योग का लाभ राशि चक्र की 12 राशियों में से केवल 3 राशियों को ही मिलने जा रहा है। यानी शुक्र की कृपा से इनके लिए यह समय कुबेर का खजाना मिलने जैसा रहने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें शुक्र के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाला है पैसा ही पैसा...

कन्या
शुक्रका राशि बदलना कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन में वृद्धि होगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी, वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। आपकी सैलेरी बढ़ेगी। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। जीवन साथी की तलाश पूरी होगी। सुख सम्पन्नता बढ़ेगी।

मिथुन
शुक्र के राशि बदलने से बनने वाला धन योग आपके लिए बेहद लकी साबित होगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, बुध और शुक्र में मित्रता का भाव है। ऐसे में शुक्र के प्रभाव से आप बुद्धि के बल पर धन पाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप में कोई बेहतरीन डील हो सकती है। जो भविष्य में लाभ देगी। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो, रिश्ते के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र के राशि बदलने से बनने वाला धन योग आपको अचानक धन लाभ कराएगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, आप अट्रैक्टिव होते जाएंगे। लोग आपकी बात मानेंगे, जिसका लाभ आपको ऑफिस या कार्यस्थल पर मिलेगा। सीनियर ऑफिसर्स से रिलेशन बेहतर होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट, या सौंदर्य से जुड़े बिजनेस करने वालों के लिए यह समय उन्नति वाला रहेगा। इस समय आपके धन में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: यह ग्रह देता है दिल के रोग, जानें किस ग्रह से होता है कौन सा रोग