
कैसे रहेंगे अगले सात दिन बर्थ डेट से जानिए
मूलांक 1 (बर्थ डेट 1, 10, 19 या 28)
यदि आपका जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 1 है तो 11 से 17 फरवरी के सप्ताह में आपको करियर के सिलसिले में अत्यधिक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। इस हफ्ते आध्यात्मिक यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद होंगी। मूलांक 1 वालों को इस सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता दिखाने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे, तालमेल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पढ़ाई के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। मैनेजमेंट और फिजिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्र ज्यादा ध्यान देगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल में शानदार प्रदर्शन करेंगे। पब्लिक सेक्टर में नौकरी करने वालों को अधिक शुभ फल मिलेगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापारियों को आउटसोर्स बिजनेस में मुनाफा होगा। नई पार्टनरशिप में भी काम शुरू कर सकते हैं, यह कदम लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में आपको अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना है। इस हफ्ते आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है और आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे।
मूलांक 2 (बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29)
यदि आपकी जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29 तारीख है यानी मूलांक 2 है तो इस सप्ताह यात्रा करने में अधिक रुचि रहेगी। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। माता के साथ रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये लाभकारी रहेगा। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में उलझन महसूस हो सकती है और कभी-कभी ये इच्छा के विरुद्ध भी होगी। 11 से 17 फरवरी के हफ्ते में जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं और इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। दोनों पारिवारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। मरीन इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए शानदार समय है। आप अच्छे अंक लाने और अपने लिए पढ़ाई में उच्च मानक स्थापित करने में सफल होंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता और यहां आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो प्रतिद्वंद्वियों के सामने अपनी विशेषज्ञता दिखाएंगे और अधिक मुनाफा कमाएंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत उत्तम रहेगी।
मूलांक 3(बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30)
आपका मूलांक 3 है यानी की जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो इस सप्ताह आध्यात्म के बारे में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा कर सकते हैं। भाषाएं सीखने में सफलता मिलेगी। पार्टनर के प्रति रोमांटिक भावनाएं बढ़ेंगी। दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। पीएचडी या रिसर्च से संबंधित पढ़ाई कर रहे छात्र शानदार प्रदर्शन करेंगे। अगर आप शिक्षक हैं तो यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित होगा। नौकरी में अमिट छाप छोड़ेंगे और अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। काम में आपके समर्पण और परिश्रम को देखते हुए वेतन वृद्धि मिल सकती है। व्यापार करते हैं तो इस सप्ताह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, इनसे लाभ भी मिलेगा। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31 तारीख)
यदि आपका मूलांक 4 है यानी आपकी जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31 तारीख है तो इस सप्ताह जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप दोनों के रिश्ते में प्यार कम हो सकता है। 11 से 17 फरवरी के सप्ताह में छात्रों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने में दिक्कत आ सकती है। सीखने की क्षमता भी कम हो सकती है, जो उन्नति में बाधा बनेगी। पढ़ाई में अच्छा परिणाम पाने में असफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो काम का बोझ बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपका अपने बिजनेस पर नियंत्रण कम रहेगा। प्रतिद्वंद्वी कड़ी टक्कर देंगे। इस हफ्ते अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14 या 23 तारीख)
यदि आपका मूलांक 5 है यानी बर्थ डेट 5, 14 या 23 तारीख है तो यह सप्ताह आपके रिश्ते के लिए थोड़ा कठिन है। संभव है कि पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका न मिले। आप दोनों के बीच आपसी समझ में कमी आ सकती है। इन सभी परेशानियों की वजह से परिवार में भी समस्याएं पैदा होंगी। इस समय छात्रों का पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है। आपकी सीखने की क्षमता में कमी आएगी, प्रदर्शन भी प्रभावित होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में दिक्कत आएगी। काम में गलतियां होंगी। इस हफ्ते महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो हाल के बिजनेस ट्रेंड पर ध्यान देंगे तो मुनाफा कमाएंगे। इस सप्ताह इम्युनिटी कमजोर रहेगी और तंत्रिका संबंधी विकार, त्वचा पर खुजली की शिकायत भी हो सकती है।
मूलांक 6 (बर्थ डेट 6, 15 या 24)
यदि आपका मूलांक 6 यानी बर्थ डेट 6, 15 या 24 तारीख है तो इस सप्ताह आपकी ज्योतिष और अन्य रहस्यमी विज्ञान में रूचि बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के चलते व्यस्त रह सकते हैं। अहंकार बढ़ने से इस हफ्ते पार्टनर से टकराव हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई के मामले में अपना प्रदर्शन सुधारने पर ध्यान देना होगा। अपने काम को पूरा करने में असफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही से गलतियां हो सकती हैं। कार्यक्षमता में भी कमी आएगी, व्यापार करते हैं तो नुकसान की स्थिति बनेगी। इम्युनिटी कमजोर होने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं होने के आसार हैं।
मूलांक 7 (बर्थ डेट 7, 16 या 25)
आपकी जन्म तिथि 7, 16 या 25 तारीख है यानी मूलांक 7 है तो इस सप्ताह आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, भौतिक सुख-साधनों में रूचि कम हो सकती है। इस समय ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाने की इच्छा रख सकते हैं। इस समय अहंकार बढ़ने से जीवनसाथी के बीच टकराव हो सकता है, बहस हो सकती है। आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप इस हफ्ते करियर में अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं तो इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26 तारीख)
यदि आपका मूलांक 8 यानी जन्म तिथि 8, 17 या 26 तारीख है तो इस सप्ताह आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कभी-कभी आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है और यह आपके करियर में रूकावट बनेगी। भौतिक चीजों में रूचि कम हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर संवेदनशील रहेंगे। हालांकि पार्टनर के प्रति प्यार व्यक्त करने में असफल हो सकते हैं। आप दोनों के बीच दूरियां आएंगी। इस हफ्ते मूलांक 8 वालों का ध्यान भटक सकता है । इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे प्रोफेशनल विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं तो अच्छे अंक पाने के लिए अधिक कोशिश करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। इस हफ्ते आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापारी हैं तो स्थिति अधिक अनुकूल नहीं है। प्रतिद्वंदियों की टक्कर के कारण मुनाफा कम हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।
मूलांक 9 (बर्थ डेट 9, 18 या 27 )
यदि आपका मूलांक 9 है यानी बर्थ डेट 9, 18 या 27 है 11 से 17 फरवरी के सप्ताह में आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। इस हफ्ते आप पूरे जोश के साथ आगे बढ़ेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की हिम्मत मिलेगी। इस सप्ताह आप क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे। आपको और अधिक विकसित होने में मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति सिद्धांतवादी रवैया अपना सकते हैं और रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित करेंगे। इससे पार्टनर से समझ बढ़ेगी। प्रेम का भरपूर आनंद ले पाएंगे। आप दोनों घूमने भी जा सकते हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अच्छे परिणाम पाने में सफल होंगे। इस हफ्ते मूलांक 9 वाले रूचि के अनुरूप कोई प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं। आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, काम को पहचान भी मिलेगी। इस समय पदोन्नति मिल सकती है। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए मुनाफे के योग बन रहे हैं। आप नई रणनीतियों पर भी काम शुरू कर सकते हैं। जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से इस हफ्ते आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है।
Updated on:
10 Feb 2024 09:29 pm
Published on:
10 Feb 2024 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
