24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दयालु होते हैं P नाम वाले, सिद्धांतों से नहीं करते समझौता, जानें अन्य विशेषताएं

P Alphabet Astrology P से शुरू हो रहा नाम तो जानें कैसा होगा व्यक्तित्व। साथ ही प्यार में कैसे होते हैं P नाम वाले लोग, पी नाम की लड़कियां कैसी होती हैं, पी नाम वाले पढ़ाई में कैसे होते हैं और अन्य सवालों के जवाब..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 10 Feb 2024, 7:41 PM IST

p_name.jpg

कैसे होते हैं पी नाम वाले लोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी व्यक्ति की राशि का पता लगाया जा सकता है (क्योंकि नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की जानकारी देता है)। इससे इस नाम के लड़के-लड़की के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन का पता लग सकता है। आइये आज जानते हैं कैसे होते हैं P नाम वाले लोग यानी जिनका नाम पा, पी, पू, पे, पो, फा अक्षरों से शुरू होता है। P नाम वालों का स्वभाव कैसा होता है, P नाम वालों का करियर, व्यक्तित्व और प्रेम संबंध आदि...

P नाम वालों की विशेषताएं
ऐसे लोग जिनका नाम P से शुरू होता है, वे लोग दूसरों के बारे में बहुत सोचते हैं। इन लोगों की सोच होती है कि वे ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी दूसरे की भावना आहत हो। हालांकि प्रेम के मामले में P नाम अक्षर वाले लोग थोड़ा बदकिस्मत होते हैं। अक्सर इन लोगों को अपना सच्चा प्रेम नहीं मिल पाता है। जबकि वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियां ये बखूबी निभाते हैं और जीवनसाथी के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः R नाम वालों में होती हैं ये ढेर सारी खूबियां, भूलकर भी न करें रिजेक्ट


P नाम वालों का करियर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार P नाम वाले अक्सर करियर के चुनाव में गलती करते हैं, जिसके कारण P नाम वालों का करियर उतार-चढ़ाव भरा होता है। इसके कारण इन्हें कई कठिनाइयों से गुज़रना पड़ता है, लेकिन अपनी मेहनत से परेशानियों का हल निकाल ही लेते हैं। P नाम की राशि वाले लोग चालाक होते हैं, इसलिए ज्यादातर खुद का व्यवसाय ही करते हैं।

P नाम वालों का स्वभाव
P नाम वाले स्वभाव से जिद्दी होते हैं। इनके इस रवैये के कारण लोग इन्हें तानाशाह भी समझते हैं। इन लोगों को जो करना होता है, वो किसी न किसी तरह कर ही लेते हैं। P नाम के लोग दयालु स्वभाव के भी होते हैं। यदि ये किसी को मुसीबत में देख लें तो उसकी मदद जरूर करते हैं। इनमें काफी उथल-पुथल चलती रहती है, इसीलिए ये थोड़े से नखरीले भी होते हैं। इनकी हर किसी से नहीं बनती है। यदि कोई व्यक्ति इनकी नजर से उतर जाए तो फिर ये लोग उसे तवज्जो नहीं देते हैं।


सिद्धांतों से समझौता नहीं करते
P नाम वाले अपना जीवन अलग अंदाज में जीना पसंद करते हैं। ये अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। घर-परिवार के लोगों के साथ इनके संबंध अच्छे रहते हैं और ये उनका हर तरह से ध्यान रखते हैं। इसका कारण यह है कि घर के मामले में ये लोग जरा कोमल स्वभाव के होते हैं।