19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वरिष्ठ सपा नेता का हुआ निधन, अखिलेश यादव हुए भावुक, लम्बे समय से जुड़े थे समाजवादी आन्दोलन से

एक वरिष्ठ नेता के निधन की खबर से सपा में शोक की लहर दौड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. 2019 चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा की शुरुआत की। लेकिन इससे पहले एक वरिष्ठ नेता के निधन की खबर से सपा में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखण्ड के समाजवादी नेता दिनेश मोहन नैथानी का लंबी बीमारी के चलते शनिवार सुबह निधन हो गया। अखिलेश यादव ने इस पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान लखनऊ में, फैंस में देखी जा रही अजब दीवानगी, खुद किंग खान ने की यह बड़ी घोषणा

अखिलेश यादव ने जताया शोक-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के समाजवादी नेता दिनेश मोहन नैथानी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति तथा संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। आगे बताया गया कि नैथानी का निधन शनिवार को प्रातः हुआ। इन दिनों वे अस्वस्थ चल रहे थे। वे समाजवादी आन्दोलन से लम्बे समय से जुड़े थे।

ये भी पढ़ें- चुनाव में समर्थन के बाद अखिलेश का कांग्रेस को जोरदार झटका, दिया ऐसा बयान