9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश राज्यपाल को भेजा पत्र, कांग्रेस के समर्थन को लेकर कही यह बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोलने में कामयाब रहे और इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोलने में कामयाब रहे और इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजा।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी की यह चूक बनी 5 राज्यों में भाजपा की हार की बड़ी वजह, इन महत्वपूर्ण बातों पर नहीं गया किसी का ध्यान, भुगतना पड़ा अंजाम

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी ने न केवल एक सीट पर जीत हासिल की है बल्कि पांच सीटों पर सपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के बिजावर क्षेत्र से प्रत्याशी राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला की जीत हुई। वहीं एमपी में जिन सीटों पर सपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे उनमें गुर्च, निवारी, पृथ्वीपुर, बालाघाट, परसवाड़ा सीटें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को जारी किया यह आदेश, कर दिया बड़ा बदलाव

अखिलेश ने एमपी राज्यपाल को भेजा पत्र-

अखिलेश यादव बुधवार सुबह ही प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस को एमपी में समर्थन देने का ऐलान कर चुके थे, वहीं शाम को उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सरकार के गठन में समाजवादी पार्टी का समर्थन देते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेज दिया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का बुधवार को ऐलान किया, भले ही वो बेमन से यह कदम उठा रही हैइसके तुरंत बाद एमपी में गवर्नर हाउस की ओर से कांग्रेस को सरकार बनाने का यह न्योता भेजा गया।

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी तय करेंगे सीएम-

वहीं मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक के बाद यह बात सामने आई है कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस के विधायकों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान में भी राहुल गांधी ही तय करेंगे कि किसको सीएम पद की कमान मिलेगी। इन फैसलों को कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा गया है।