अटसू नगर पंचायत में कांटे की टक्कर हुई। यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रूपा दोहरे ने बाजी मारी और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा दूसरे नंबर पर रहीं। अटशू नगर पंचायत में सपा की रूपा दोहरे को 1032 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी मनोरमा को 918 वोट मिले। शुरुआती रुझान में वो बढ़ती की ओर थीं, लेकिन जैसे चुनाव परिणाम आया वो फूट-फूटकर रोने लगीं।