
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
औरैया जिले के एक गांव में 25 साल की युवती ने ऐसा नाटकीय कदम उठाया कि पूरा इलाका हैरान रह गया। युवती ने अपने कमरे में सांप की केंचुल रखी। और अचानक घर से गायब हो गई। इस अजीब हरकत से गांव में अफवाह फैल गई कि वह नागिन बन गई है। बाद में पुलिस जांच में इसकी सच्चाई सामने आई।
औरैया जिले के फफूंद थाना के गांव सींगनपुर में यह मामला सामने आया। गांव की रहने वाले एक वाल्मीकि परिवार में पांच बेटियां और दो बेटे हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी सबसे छोटी बेटी की उम्र करीब 25 साल है। उसने गांव के ही एक स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की थी। रविवार देर रात करीब तीन बजे घर से भागने से पहले एक पूरी योजना बनाई। उसने अपने बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुल, एक अंगूठी, गले में पहनने वाला धागा और चूड़ियां रख दीं। इसके बाद वह चुपचाप घर छोड़कर चली गई।
सोमवार सुबह जब घरवालों ने बेटी को जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खोला। तो वहां का नजारा देखकर सभी घबरा गए। बिस्तर पर सांप की केंचुल देखकर परिजन डर गए। और यह बात गांव में फैल गई कि बेटी नागिन बन गई है। कुछ ही देर में उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने युवती के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में साफ हुआ कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक सोची-समझी कहानी थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार उसकी शादी कहीं और तय करना चाहता था। जिससे वह नाराज थी। इसी कारण उसने घर से भागने से पहले यह ड्रामा किया। ताकि लोग भ्रम में पड़ जाएं और कोई तुरंत पीछा न करे। ग्रामीणों ने बताया कि रीना पिछले दो दिनों से खेतों और सुनसान जगहों पर कुछ खोज रही थी। माना जा रहा है कि वह सांप की केंचुल तलाश कर रही थी। गांव वालों का यह भी कहना है कि प्रेम संबंध को लेकर घर में कई बार विवाद हुआ था।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस का कहना है कि कि मामला पूरी तरह से योजनाबद्ध लगता है। युवती का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। और उसकी तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
Published on:
10 Feb 2026 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
