30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Auraiya News: शराब के नशे में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Auraiya News: वृद्ध के हत्यारोपित भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद हत्यारोपित भतीजे घर से फरार हो गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Auraiya News: शराब के नशे में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Auraiya News: शराब के नशे में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Auraiya News: औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में वृद्ध के हत्यारोपित भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भतीजे ने वृद्ध चाचा की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हमलावर घर से फरार हो गया था।

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मिश्रीपुर गांव में 6 अप्रैल को हुई में हत्यारोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसने जेल भेज दिया गया।

मृतक के पुत्र राहुल ने मामले में दी तहरीर में बताया था कि मिश्रीपुर गांव निवासी किसान 70 वर्षीय श्याम नारायण दुबे उर्फ श्यामू घर के दरवाजे पर बने मंदिर के पास बैठे थे।

आरोप है कि शराब के नशे में परिवार का ही महेंद्र दुबे वहां आया उनके साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर गला पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया। वह नीचे आरसीसी सड़क पर जा गिरे। उनके गिरते ही महेंद्र दुबे ने उन पर ईंट से हमला कर दिया और उनके शरीर पर ईंट से कई वार किया। जिससे उनके गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए चिल्लाने पर उनके पुत्र राहुल उर्फ शशिकांत और कुलदीप घर से बाहर आए। यह देख महेंद्र दुबे भाग निकला।

परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। वही एसपी ने हत्यारोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई थी। पुलिस टीम ने घटना के चौबीस घंटे के भीतर हत्यारोपित महेन्द्र को पढ़ीन पुल के पास बनी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।