
Auraiya Weather: Csa व Imd ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
UP Weather: औरैया में 5 साल के बाद पहली बार 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 122 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं अगर मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक भीषण बारिश होने की अभी और संभावना है। वहीं Csa व Imd ने अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश और तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें औरैया, कानपुर व कानपुर देहात भी शामिल हैं।
तापमान में आई गिरावट
वही अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो औरैया, कानपुर व कानपुर देहात में देर शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश होने के चलते तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अधिकतम (डिग्री.से.) : 26.0 (-5.0), न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 22.0 (+2.2), सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 85 प्रतिशत, सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 93 प्रतिशत, हवा की औसत गति : 5.9 कि.मी./घंटा, हवा की दिशा- दक्षिण पश्चिम रहा है।
पूर्वानुमान
Csa मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मॉनसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक जा रही है। उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे रायलसीमा क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते कानपुर व कानपुर को रेड जोन में रखा गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 26 अगस्त के मध्य तेज हवाओं एवं मेघ गर्जना के साथ स्थानीय स्तर पर तेज बारिश होने की संभावना है।
Published on:
24 Aug 2023 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
