अयोध्या. शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर मंदिर की अपनी अलग मान्यता और अपना इतिहास है। रामनगरी अयोध्या में भी बड़ी देवकाली का भव्य स्थान है, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कुलदेवी कहा जाता है। वैसे तो यहां साल भर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्र का अपना विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां देवकाली के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता। भगवान राम की आराध्य देवी बड़ी देवकाली अपने भक्तों की हर मुरादें पूरी करती हैं।
यह भी पढ़ें : साम्प्रदायिक सद्भाव की त्रिवेणी है कौशाम्बी का कड़ाधाम, यहीं है फेमस सिद्धपीठ मां शीतला का मंदिर