
औरैया. जनपद के भाग्यनगर और सहार ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लाखन सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर जिले के आला अधिकारियों सहित ब्लॉक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा सहार ब्लॉक में भाजपा की जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आप लोगों के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी समय से नहीं हो पाती है और पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाता। आप लोगों को योजनाओं की सही जानकारी देने के लिये ही हमारी सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
सरकार की योजनाओं का किया गुणगान
उन्होंने सरकार चलाई जा रहीं उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, सुकन्या सम्रद्धि योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उज्ज्वला योजना के बारे में बताया कि सरकार अनुसूचित जाति के हर व्यक्ति को गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने चेतावनी भी दी और कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य समाज के अन्तिम कड़ी तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है।
विधायक बोले- यूपी में हर वर्ग सुरक्षित
भाग्यनगर में हुये आजीविका एवं कौशल विकास मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है हर हाथ को काम मिल सके। सरकार ने 86 लाख से अधिक किसानों के लिए फसली ऋण मोचन का फैसला लेते हुए 36 हजार करोड रुपए का व्यय कर छोटे किसानों को बैंकों के कर्ज से उबारने का निर्णय लिया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए स्टैंडिंग प्रणाली लागू की जिससे सरकारी कार्यों में होने वाली धांधली और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लग सके। स्कूली छात्राओं और महिलाओं को शोहदों से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड गठित कर महिलाओं में सुरक्षा की भावना भरी। वहीं स्वच्छ भारत योजना कर तहत हर घर में शौचालय बनवाने का कार्य सरकार कर रही है। कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाये गये और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुहिम चलाई गई। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के मामले में सरकार की स्पष्ट सोच और नीयत की बदौलत आज राज्य में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
देखें वीडियो...
Published on:
06 May 2018 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
