
Swatantra Dev singh
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष की तलाश आखिरकार खत्म हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस पद के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वर्तमान परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के नाम का ऐलान किया, जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। सीएम योगी के अलावा बागपत से सांसद सत्य पाल सिंह (Satya Pal Singh), कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi), कानपुर से लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri), आजमगढ़ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirahua), शलभ मणि त्रिपाठी ((Shalabh Mani Tripathi), कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) समेत कई दिग्गजों ने स्वतंत्र देव सिंह को बधाई दी। सभी ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट की मदद ली और एक के बाद बयान दिए।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा यह-
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत इस यात्रा को आगे बढ़ाने की मैं कोशिश करूंगा। यही मेरा दायित्व है और यही मेरी जिम्मेदारी है। निन्म देखें किसने कैसे दी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई-
- कलराज मिश्र - आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह, संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने पर आपको हार्दिक बधाई, नए दायित्व के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।
- सतीश महाना- उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं तथा केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार।
- कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में भाजपा को उत्तर प्रदेश में एक नई मजबूती मिलेगी। मैं आपको नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
- शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, "कार्यकर्ताओं के बेहद प्रिय, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री, यूपी भाजपा के पूर्व महामंत्री, कुशल संगठनकर्ता स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के दायित्व की ढेरों शुभकामनाएँ !!"
- निरहुआ- उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन एवं प्रोटोकॉल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।
- सत्यदेव पचौरी- सत्यदेव पचौरी ने लिखा, "स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
- सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।सत्य पाल सिंह ने लिखा, "बहुत ही कर्मठ, लगनशील व कुशल संगठनकर्ता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।"
- वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई व कोटिशः शुभकामनाएं।
Updated on:
16 Jul 2019 10:35 pm
Published on:
16 Jul 2019 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
