
डॉक्टर की डांट से क्षुब्ध दाई ने पी ली डाई, अस्पताल में मचा हड़कम्प
औरैया. जनपद के अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दाई ने डॉक्टर की बात से नाराज होकर डाई पी ली। दाई पिछले कई वर्षों से सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र पर कार्य कर अपनी आजीविका चला रही थी लेकिन कुछ समय से इसे अस्पताल से हटा दिया गया था जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी और वह अस्पताल में अपनी डयूटी लगवाने के लिए चक्कर लगाने लगी।
इसी सिलसिले में वह आज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आई। उस महिला ने अपनी ड्यूटी लगाने के लिए गुहार लगाई। जिस पर डा0 नवीन ने उस महिला को अस्पताल से बाहर भगा दिया। जिससे गुस्से में आकर महिला ने अस्पताल में डाई पी ली। अस्पताल में डाई पीने से आनन फानन में उस महिला का उपचार किया गया।
सुभानपुर निवासी महिला फूलमती है
विकास खण्ड के ग्राम सुभानपुर निवासी महिला फूलमती पत्नी गयादीन उम्र लगभग 60 वर्ष पिछले कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिलाओं को प्रसव करवाने में सहयोग का कार्य करती थी लेकिन कुछ महीनों से इसे अस्पताल से हटा दिया गया था चूंकि सरकार से भी दाईयों को ज्यादा आर्थिक सहायता नहीं मिलती है। ख़ुशी में ही प्रसव करवाने वाले लोग ही कुछ भले ही दे दें। इसी से इनका गुजारा चलता था लेकिन अस्पताल से हटा देने के बाद यह महिला कई बार अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। उसी सिलसिले में आज भी वह अपनी ड्यूटी लगवाने के लिए आई थी।
महिला ने अस्पताल में ही डाई पी ली
ड्यूटी पर तैनात डा0 नवीन कुमार से उस महिला ने अपनी ड्यूटी के विषय में कहा तो उन्होंने उस महिला को भगा दिया। जिससे गुस्से में आकर उस महिला ने अस्पताल में ही डाई पी ली। डाई पीने से महिला की हालत खराब हो जाने पर लगभग 3 घण्टे बाद महिला को रिफर कर दिया। इस विषय में सी एच सी अधीक्षक डा0सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि दाईयों को लगभग 3 माह पहले हटा दिया गया था क्योंकि इन लोगों पर आरोप था कि यह लोग प्राइवेट नर्सिंग होम पर सांठगांठ के आरोप लगे थे।
Published on:
01 Oct 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
