औरैया

Love Marriage: थाने में गिड़गिड़ाता रहा पिता, बाप के सामने बेटी ने प्रेमी से मांग में भरवाया सिंदूर, लिए सात फेरे

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां थाने में प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची बेटी के सामने पिता गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बेटी ने उसकी एक न सुनी। इस दौरान वहां काफी देर तक हंगामेदार स्थिति बनी रही।

2 min read
Sep 16, 2023
औरैया में पिता के सामने बेटी ने प्रेमी संग लिए सात फेरे।

Love Marriage in Police Station: औरैया जिले में एक प्रेमी और प्रेमिका ने थाने में बने मंदिर में घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इस दौरान लड़की का पिता उसे रोकने की कोशिश में गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बेटी ने पिता की एक न सुनी और मंदिर में सात फेरे लेकर अपने प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लिया। मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाने के अंदर बने मंदिर का है। जहां शनिवार को लोगों को लगा कि यहां शायद किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो यहां शूटिंग नहीं, बल्कि असलियत में शादी और हंगामा हो रहा था। यहां एक प्रेमी प्रेमिका घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर रहे थे। इस दौरान गार्ड की नौकरी करने वाला पिता अपनी बेटी को रोकने की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद लोग दोनों की शादी करा रहे थे और पिता के गिड़गिड़ाने का तमाशा देख रहे थे।


दरअसल दिबियापुर कस्बे के संजय नगर के रहने वाले शबनम और नितिन पिछले कई सालों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण परिवार वाले इसमें रोड़ा बने थे। इसी बीच शबनम और नितिन ने घर वालों को दरकिनार करते हुए भागकर शादी करने का फैसला कर लिया और दोनों दिबियापुर थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस से अपनी शादी की गुहार लगाई। इसके बाद थाने के अंदर बने मंदिर में पंडित को बुलाकर शादी भी करने लगे।

इस बात की खबर जैसे ही लड़की के पिता को लगी तो वह भागकर थाने पहुंचा। जहां फेरे ले रही बेटी को वह अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान युवती ने खुद को बालिग बताते हुए पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे वहां हंगामेदार स्थिति बन गई। हंगामा देख और लोग भी आ गए। लोगों ने पिता को युवती से अलग कर दिया और दोनों की शादी करवा दी।


इस दौरान पिता गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना। शबनम और नितिन ने बताया कि वे दोनों इस शादी से खुश हैं और दोनों ने एक दूसरे की मर्जी से शादी की है। शबनम यादव ने बताया कि उसके पिता इस शादी के खिलाफ थे इस वजह से उसने यह शादी मंदिर में की है। दिबियापुर थाने के सब इस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि दोनों बालिग थे और दोनों ने थाने में आकर कहा कि हम दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन घर वाले राजी नहीं हैं। यह दोनों पिछले दो सालों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। हालांकि पुलिस थाने परिसर में बने मंदिर में हुई शादी और पिता के रोकने पर भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने पर पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है।

Published on:
16 Sept 2023 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर