6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव आयोग ने तय कर दिये खर्च के नए मानक, प्रत्याशियों में मचा हड़कंप

चुनाव में अब नहीं खर्च कर पाएंगे बेहिसाब पैसा, प्रत्याशियों को इतने रुपयों में ही चलाना पड़ेगा काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Nov 2017, 11:02 AM IST

up nikay chunav 2017

औरैया. चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के लिए मानक तय कर दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशी जो भी खर्च करेंगे, उसे चुनाव रजिस्टर में दर्ज करेंगे। चुनाव के बाद जब यह व्यय रजिस्टर जमा किया जाएगा तो इसका खर्च इस सूची के हिसाब से मिलाया जाएगा। इसके लिए अभी से ही प्रत्याशियों के उपयोग आने वाली हर चीज के खर्च को तय कर दिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होटल के कमरों, ड्राइवर का वेतन, साइकिल, रिक्शा, बाइक, थ्री व्हीलर, चार पहिया वाहन, टेंपो, लग्जरी चार पहिया वाहन, ट्रक बस, ट्रैक्टर, मिनी बस, आदि का भाड़ा भी निर्धारित किया गया है। प्रत्याशी अपने व्यय रजिस्टर में इसी खर्च लिस्ट के हिसाब से व्यय का लेखा-जोखा दर्ज कर करें। जिससे रजिस्टर जमा करते समय व्यय का मिलान करने में परेशानी न हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि प्रत्याशी प्रचार के लिए खर्च किये जाने वाले रुपये को इसी के हिसाब से दर्ज कर भुगतान करें। इसी तरह उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने टोपी, झंडा, मफलर, अंगौछा आदि के रेट निर्धारित किए हैं।

संभलकर खर्च करें प्रत्याशी, है आयोग की नजर
नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लाउड स्पीकर, होटल किराया व स्वागत गेट के भी रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। नगर निकाय निर्वाचन के तय किए गए दामों की लिस्ट जारी करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशी जो भी खर्च करेंगे, उसे चुनाव रजिस्टर में दर्ज करना होगा।

खाने के भी रेट तय
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने प्रत्याशियों के लिए जो रेट तय किए हैं, उसके मुताबिक ये हैं प्रत्याशियों के खान-पान के रेट-

पांच पूड़ी और सब्जी की कीमत- 20 रुपये
चाय की कीमत- 05 रुपए
खाने की थाली की कीमत- 45 रुपये
समोसे की कीमत- 05रुपये
ब्रेड पकौड़े की कीमत- 10 रुपये
कॉफी की कीमत- 08 रुपए
मट्ठी (बड़ी) की कीमत- 05 रुपये
एक किलो मिठाई की कीमत- 220 रुपये
लड्डू प्रति किलो की कीमत- 160 रुपये