28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक से रुपये निकालकर वापस घर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने लूटा

बैंक से रुपये निकालकर वापस घर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने लूटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:34 AM IST

robbers

बैंक से रुपये निकालकर वापस घर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने लूटा

औरैया. बैंक से 3 लाख रुपया निकाल प्लॉट खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को बीच रास्ते में दो अज्ञात बाईक सवारों ने तमंचे की नोक पर रुपया छीन कर फरार हो गए। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

बताते चले कि जनपद के दिवियापुर थाना क्षेत्र के गांव सुखमपुर निवासी सुनील पुत्र बेंचेलाल ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता घर से सेंट्रल बैंक कंचौसी प्लाट के बयाना देने के लिए रुपये निकालने गये थे और बैंक से तीन लाख रुपये निकाले और वापस अपने घर को चले तो रास्ते में दो बाइक सवार लोगों ने रोक लिया और उनसे रुपये का झोला छिनने लगे पिता ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक ने तमंचा निकाल कर धमकी दी और झोला छीनकर वापस कंचौसी की तरफ बाइक से भाग गए।

पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उसके पिता रेलवे में नौकरी करते थे और सन् 2015 में रिटायर हुए हैं उनके खाते में लाखों रुपये हैं जो रिटारमेंट में उनको मिले थे। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता बदहवास हालत में जब घर पहुंचे तो परिजनों ने उनसे पूछा तब उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि तब परिजनों ने उसको खबर दी प्रार्थी भी रेलवे में नौकरी करता है और उस समय अपनी ड्यूटी पर था सूचना मिलने के कुछ समय पश्चात घर पहुंचा और अपने पिता से घटना के बावत पूछा तो उन्होंने सारी घटना बतायी और बताया कि उक्त दोनों में से एक युवक को उन्होंने बैंक में देखा था दोबारा देखने पर पहचान लेंगे। तब प्रार्थी ने तत्काल 100 न. पर फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला उसके बाद अपने पिता को लेकर चौकी कंचौसी पहुंचा और घटना की लिखित सूचना दी।

घटना के संबंध में पूछने पर चौकी इंचार्ज कंचौसी शीलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है जो भी सत्यता होगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बैंक के सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।