
राष्ट्रीय पक्षी मोर को गंभीर बीमारी, उड़ने में लाचार, कुत्ते-बिल्ली के झपट्टे से हो रही मौत
औरैया. जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम उमरी में राष्ट्रीय पक्षी मोरों को गंभीर बीमारी हो गई है। इससे मोरों की हालत लगातार बिगड़ रही है। हालत खराब होने पर कुत्ते और बिल्ली मोरों पर हमला बोलकर अब तक तीन मोरों को मार चुके हैं। सूचना पर एक मरी मोर वन विभाग के अधिकारी ले गए हैं। हालांकि पशु स्वास्थ्य विभाग अभी तक गांव नहीं पहुंचा है।
मोरों को गंभीर बीमारी
उमरी के ग्रामीण बताते हैं गांव में खासी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर हैं। पिछले कुछ दिनों से मोरों को कुछ गंभीर बीमारी हो गई है। इससे मोरों की हालत खराब हो रही है। यहां तक कि कई मोरें हालत खराब होने के कारण उड़ नहीं पा रहीं हैं। उड़ न पाने के कारण कुत्ते एवं बिल्लियां मोरों पर झपटते हैं। इसके कारण पिछले सप्ताह तीन मोरों की मौत हो चुकी है। दो मोरों को कुत्ते एवं बिल्लियां मारकर खा चुके हैं। शनिवार को भी एक मोर की मौत हुई। इसपर यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और टीम के सुपुर्द कर दिया।
मोरों का कराएंगे इलाज
वन विभाग के अधिकारी मोर का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे थे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक सिंह का कहना है कि वन विभाग कर्मी एक मोर को पोस्टमार्टम के लिए लाए थे। लेकिन उस मोर की मौत कुत्ते के झपटने का कारण हुई है। बीमारी जैसी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यदि मोरों में बीमारी की जानकारी मिलती है तो वह सोमवार को मामले की जानकारी कर मोरों का इलाज कराएंगे।
यह भी पढ़ें: आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा मंत्र , बीजेपी काे दी ये सलाह
Published on:
08 Apr 2018 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
