
ढाई साल बाद हुआ योगी कैबिनेट का पहला विस्तार, जानें- मंत्रिमंडल में किसे मिली क्या जिम्मेदारी
लखनऊ. बुधवार को योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। योगी कैबिनेट में जहां 18 नये चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई, वहीं बेहतर कामकाज करने वाले पांच मंत्रियों का प्रमोशन भी किया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी का कद बढ़ाया गया है।
इन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण शामिल हैं।
इन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी
सूचना मंत्री डॉ. नीलकंण तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल को स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ दिलाई गई है।
11 को राज्यमंत्री की जिम्मेदारी
अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है।
Published on:
21 Aug 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
