योगी सरकार द्वारा प्रदेश में अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिलाने के कार्यक्रम के अंतर्गत यह अभियान शुरु किया गया है। जल्द ही शहरी सड़कों से अभियान को हटाया जाएगा। इस दौरान पालिका प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों के नाम नोट करे गए। उनमें द्विवेदी फर्नीचर,देव कंप्यूटर, डॉक्टर महिंद्रा,पूर्वा रेडियो ,सन्तोष कटिहार, कृष्णा मेडिकल स्टोर ,नसीम साकार रिपेयरिंग ,पूर्णागिरि स्वीट हाउस ,यूपी एग्रो एजेंसी, शर्मा इंजीनियरिंग ,अमर मशीनरी स्टोर, प्लाईवुड हीरो सिटी सेंटर, लखानी हवाई स्पेशलिस्ट, सुपर फुटवियर सहित लगभग 2 दर्जन से अधिक दुकानों को चिन्हित किया गया है। समय रहते अतिक्रमण न हटाये जाने पर नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।