सात माह बाद स्वतंत्र देव सिंह उप्र भाजपा के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हो गए हैं। अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा-जहां कार्यकर्ता का पसीना बहेगा, वहां उनका खून बहेगा। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान उनका अपमान होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। सोनिया गांधी को आड़े हाथों लिया। कहा-प्रदेश में आने वाले दिनों में कांग्रेस का कोई नामलेवा नहीं बचेगा। उनके जोशीले भाषणों ने ही उन्हें न केवल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया बल्कि दो दशक पहले उनके नाम तक बदल दिया।