
Best 5 Star Safety Cars Under 8 Lakh: भारत में कार खरीदते समय सुरक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है, विशेष रूप से जब बजट 8 लाख रुपये तक सीमित हो। कई कंपनियां किफायती दामों में हाई सुरक्षा रेटिंग वाली कारें पेश कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी कार लेने की सोंच रहे हैं तो हम आपको भारत में इस बजट रेंज में आने वाली टॉप ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं जिसमें से एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
टाटा पंच ने अपनी मजबूती और सुरक्षा मानकों के लिए ख्याति प्राप्त की है। यह कार ग्लोबल NCAP द्वारा 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। पंच में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है।
टाटा नेक्सन भारत की पहली कार है जिसने ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की थी। यह कार मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एडवांस सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है, जैसे डुअल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम। नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है, जो इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाती है।
महिंद्रा XUV 3XO (XUV300 का नया अपडेटेड मॉडल) ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त की है। यह कार 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा, इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी शामिल हैं। XUV 3XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी डिजायर के नए 2024 मॉडल ने Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जिससे यह सबसे सुरक्षित सेडान बन है। इसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.2L पेट्रोल (90PS, 113Nm) इंजन दिया गया है, और CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। सेफ्टी फीचर्स में रियर पार्किंग सेंसर, ABS, EBD, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, फैब्रिक सीट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।
अगर आपका बजट 8 लाख रुपये तक है और आप एक 5-स्टार सेफ्टी वाली कार चाहते हैं, तो आपकी जरूरत के हिसाब से यह तीनों कारें बेहतरीन विकल्प हैं। SUV लुक और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं तो महिंद्रा XUV 3XO चुनें। कॉम्पैक्ट और मजबूत SUV चाहिए तो टाटा पंच बेस्ट है। अगर एक स्टाइलिश और सुरक्षित सिडान चाहिए तो मारुति सुजुकी डिजायर 2024 सबसे सही विकल्प होगा।
Updated on:
11 Mar 2025, 12:29 PM IST
Published on:
11 Mar 2025, 12:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.