अगर आप एक स्टाइलिश और आरामदायक सेडान की तलाश में हैं तो मारुति डिजायर एक बेहतरीन विकल्प है। यह कार अपने पेट्रोल वेरिएंट में लगभग 25 KM/L का माइलेज देती है, जबकि इसका सीएनजी मॉडल 34 KM/KG से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करता है। डिजायर CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.79 लाख रुपये है।