30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BS6 TVS Radeon का टैंक फुल करवाने के बाद महीने भर मजे से चलाएं

BS6 TVS Radeon में कंपनी ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं जिनमें नया फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी शामिल है जिसे इंजन में ऐड किया गया है। इस बाइक में कंपनी ने 109.7 सीसी का Engine ( BS6 TVS Radeon Engine ) दिया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्च जनरेट करता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 03, 2020

BS6 TVS Radeon

BS6 TVS Radeon

नई दिल्ली: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने हाल ही में अपनी TVS Radeon को bs6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि TVS Radeon जबरदस्त माइलेज देती है। यह बाइक हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी खासियत।

इंजन और पावर

नई BS6 TVS Radeon में कंपनी ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं जिनमें नया फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी शामिल है जिसे इंजन में ऐड किया गया है। इस बाइक में कंपनी ने 109.7 सीसी का Engine ( BS6 TVS Radeon Engine ) दिया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्च जनरेट करता है।

यह बाइक फोर स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी ऐड होने के बाद अब यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा माइलेज देगी।

कंपनी का ऐसा दावा है कि एक बार टैंक फुल करवाने के बाद यह बाइक तकरीबन 700 किलोमीटर तक का सफर ( BS6 TVS Radeon Mileage ) तय कर सकती है जो कि काफी लंबी दूरी है।

कीमत

कीमत की बात करें तो इस बाइक को 64,992 रुपए में खरीदा जा सकता है। ( BS6 TVS Radeon Price )