5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki के बाद Tata Motors और KIA ने भी बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, जानें कारण?

अप्रैल 2025 से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किया इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जानें कार कीमत बढ़ने का कारण ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 19 Mar 2025, 12:05 PM IST

Car Price Hike April 2025

Car Price Hike April 2025: टाटा मोटर्स, जो देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में से एक है, ने अपनी यात्री कारों और एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह घोषणा कंपनी के अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने के एक दिन बाद आई है। हालांकि, पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं, कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी होगी, जो अप्रैल 2025 से लागू होगी।

कंपनी ने यह कदम बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए उठाया है। यह 2025 में दूसरी बार है जब टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले, साल की शुरुआत में पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी हुई थी।

वर्तमान में, टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में टियागो, टिगोर, पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर और सफारी जैसे मॉडल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की लाइनअप में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और कर्व ईवी जैसे मॉडल हैं। कंपनी जल्द ही हैरियर ईवी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें-Honda Shine 100 या Hero Splendor Plus, जानें कौन सी बाइक है आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर?

मारुति सुजुकी की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जो अगले महीने से लागू होगी।

किआ इंडिया ने भी बढ़ाई कीमतें

किआ इंडिया ने 1 अप्रैल 2025 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी बढ़ती कमोडिटी और आपूर्ति लागत के कारण की गई है। हालांकि, कंपनी ग्राहकों पर असर कम करने के लिए अतिरिक्त लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है।

अब तक, किआ इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 1.45 मिलियन यूनिट्स बेची हैं। सेल्टोस सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है, जिसकी 6.9 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जबकि सोनेट की 5 लाख, कैरेंस की 2.32 लाख और कार्निवाल की 15,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- भारत में सिर्फ 3 लोगों ही खरीद पाएंगे मर्सिडीज की ये नई लग्जरी कार, फीचर्स का कोई तोड़ नहीं, कीमत 4 करोड़ के पार